
Mumbai , 2 जुलाई . फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने केतन अग्रवाल मामले की आरोपी सिया गोयल की तुलना Actress रिया चक्रवर्ती के साथ हुए मीडिया ट्रायल से की, जिसके चलते social media पर बड़ी बहस छिड़ गई है.
दरअसल, Actor सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को मीडिया और social media पर लगातार निशाना बनाया गया था. संजय गुप्ता के इस बयान पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
संजय गुप्ता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं किसी का पक्ष नहीं ले रहा हूं और न ही किसी पर फैसला सुना रहा हूं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि कृपया सिया के साथ वही मत कीजिए, जो हमने रिया के साथ किया था. हम सभी ने वह तमाशा देखा था. टीवी पर चलने वाला मीडिया ट्रायल, सबूत सामने आने से पहले ही फैसला सुना दिया गया. लगता है कि हम कभी कुछ नहीं सीखते.”
संजय गुप्ता के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी दिखाई और बड़ी संख्या में लोगों ने इस तरह की तुलना करने पर सवाल भी उठाए.
एक यूजर ने लिखा, “कभी-कभी आप किसी बहस का सबसे बेतुका पहलू चुन लेते हैं. इतनी कोशिश करना बंद करें, सर. आखिर किसकी नजरों में अच्छा बनना चाहते हैं?”
दूसरे यूजर ने लिखा, ”आपको क्या हो गया है? या फिर आपके साथ कुछ भी सही नहीं है? वह एक खूनी है. उसके खिलाफ काफी सबूत हैं. उसने सिर्फ एक लड़के की नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की जिंदगी बर्बाद कर दी. अगर वह खुश नहीं थी तो घर छोड़ सकती थी, किसी बेगुनाह की जान लेने की जरूरत नहीं थी.”
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ठीक है, लेकिन दोनों मामलों की तुलना कैसे की जा सकती है? अगर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है, तो क्या सिया अपने मंगेतर के साथ घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी, जहां से उसे कथित तौर पर खाई में धक्का दिया गया?”
साल 2020 में Actor सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती लंबे समय तक सुर्खियों में रहीं. उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे और उन्हें social media के साथ-साथ टीवी चैनलों पर भी लगातार आलोचना का सामना करना पड़ा. बाद में कथित ड्रग्स मामले में उन्हें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार भी किया था. उस पूरे घटनाक्रम के दौरान मीडिया ट्रायल को लेकर देशभर में बड़ी बहस हुई थी.
वहीं, केतन अग्रवाल मामले की बात करें तो शुरुआती जानकारी में माना गया था कि 18 जून को लोहागढ़ किले की ट्रैकिंग के दौरान उनकी पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हुई. लेकिन बाद में जांच आगे बढ़ने पर Police को इस घटना में हत्या की आशंका दिखाई दी. जांच एजेंसियों को शक है कि इस कथित साजिश में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उनके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की भूमिका हो सकती है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है.
–
पीके/एबीएम
Skip to content