
सांगली, 27 जून . Maharashtra के सांगली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल की कार Saturday को दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में उनकी उंगली में हल्की चोट आई है, हालांकि कार के एयरबैग के समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया.
मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर गाडगिल म्हैशल से सांगली की ओर आ रहे थे. अर्जुनवाड़ सर्विस रोड पर अचानक एक टू-व्हीलर सवार उनकी कार के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में टू-व्हीलर सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विधायक सुधीर गाडगिल को केवल उंगली में हल्की चोट आई है. उन्हें दूसरी कार से अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें प्राथमिकी उपचार दिया गया.
सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. Police ने दुर्घटना का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. Police जांच में इस पूरे घटना की सच्चाई सामने आएगी कि दुर्घटना किस वजह से हुई.
इसी बीच, सांगली में पीएम मोदी के 12 वर्ष सफलता से पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.
भाजपा विधायक ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मोदी Government के 12 साल भरोसा, विकास और जन-कल्याण नाम के खास जन-संपर्क अभियान के तहत, भारतीय जनता पार्टी की सांगली शहर जिला इकाई ने सांगली के राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल बिजनेस मैनेजमेंट में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया. एक मजबूत India का नेतृत्व कर रहे Prime Minister मोदी के नेतृत्व में, केंद्र Government टिकाऊ, जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई पहल कर रही है.
इसी सिलसिले में कार्यशाला में वसंतराव नाइक पुरस्कार से सम्मानित प्रवीण माली ने प्राकृतिक खेती के महत्व, आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल, उत्पादन में लागत बचाने, मिट्टी के संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
पीएम मोदी की मन की बात का जिक्र करते हुए भाजपा विधायक ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे Prime Minister मोदी के ‘विकसित भारत’ के विज़न को मजबूत करने के लिए अपने-अपने वार्ड में ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित करें. कार्यक्रम के बाद, कृपया उपस्थिति और कार्यक्रम की तस्वीरें ‘सरल’ ऐप पर अपलोड करें और उन्हें अपने social media और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जरूर शेयर करें.
–
डीकेएम/
Skip to content