संघ प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय लखनऊ दौरा

Lucknow, 24 मई . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत Sunday से तीन दिवसीय Lucknow प्रवास पर पहुंचे. संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अंतर्गत निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कार्यकर्ता विकास वर्ग के बीच संघ प्रमुख 24 से 26 मई तक विभिन्न बौद्धिक और संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख अशोक दुबे के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के अन्तर्गत कार्यकर्ता विकास वर्ग – प्रथम (सामान्य) सरस्वती विद्या मन्दिर, निराला नगर, Lucknow में 21 मई से 11 जून तक आयोजित है. इस वर्ग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का 24 मई से 26 मई तक प्रवास रहेगा.

सरसंघचालक इन तीन दिनों के प्रवास में प्रशिक्षण वर्ग में आए शिक्षार्थियों के मध्य बौद्धिक/संवाद के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सरसंघचालक प्रशिक्षण वर्ग में आए शिक्षार्थियों के बीच बौद्धिक सत्र और संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार प्रवास के दौरान उनकी योगी से मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है.

माना जा रहा है कि इस दौरान संगठन और Government के समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. Political गलियारों में इस प्रवास को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

सूत्र बताते हैं कि संघ प्रमुख भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग स्तर पर संवाद कर सकते हैं. चुनावी रणनीति, सामाजिक विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.

हालांकि, Political मुलाकातों को लेकर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन राजधानी में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. बता दें कि चुनावी वर्षों में संघ प्रमुख का उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से Lucknow प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जाता रहा है. इससे पहले भी वह कई बार राजधानी में संघ बैठकें कर चुके हैं. ऐसे में उनका यह दौरा आगामी Political और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विकेटी/डीकेपी