
New Delhi, 19 अगस्त . भाजपा की वरिष्ठ नेता संगीता यादव ने पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी और अपने काम में 100 प्रतिशत योगदान देंगी.
संगीता यादव ने से बातचीत में कहा कि सबसे पहले मैं अपने शीर्ष नेतृत्व, Prime Minister Narendra Modi, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त करती हूं. उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लायक समझा. मैं पूरी कोशिश करूंगी कि उनके विश्वास पर खरी उतरूं.
उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें कई राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां मिलीं, जिन्हें उन्होंने पार्टी के निर्देशों के अनुसार पूरा किया. पार्टी ने मुझे जो-जो जिम्मेदारियां दीं, मैंने उन्हें निभाने का प्रयास किया. अब जिम्मेदारियां और बढ़ेंगी. मुझे विश्वास है कि मैं अपना 100 प्रतिशत योगदान दूंगी.
उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियों पर संगीता यादव ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होती, बल्कि 24 घंटे और साल के 365 दिन जनता के बीच काम करती है. पार्टी कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचकर Government की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हैं. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अलग से किसी विशेष नीति की जरूरत नहीं है. वह भाजपा Government के पिछले 10 वर्षों के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगी.
इसी बीच, BJP MP सुधीर गुप्ता ने पेपर लीक के मामलों को लेकर एनटीए द्वारा 600 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने पर कहा कि देश अपने कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत कर रहा है.
उन्होंने कहा कि हम इस बात से प्रसन्न हैं कि देश अपने कानूनों के माध्यम से व्यवस्थाओं को लगातार सुधार रहा है. कानूनों की कठोरता और जनता की भावनाओं के अनुरूप व्यवस्था को कानूनी रूप देना जरूरी है. गलत काम करने वाले लोगों को सजा मिलनी चाहिए, चाहे वे भ्रष्टाचार में शामिल हों या किसी अन्य गंभीर गतिविधि में.
सुधीर गुप्ता ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था हो या देश की सीमाओं की सुरक्षा, Government लगातार सुधारों के साथ आगे बढ़ रही है और देशवासियों की अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर रही है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘वंदे मातरम्’ से जुड़े बयान पर BJP MP ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास और आजादी की लड़ाई में ‘वंदे मातरम्’ की भूमिका को देखते हुए इस मुद्दे पर पार्टी के रुख को लेकर उन्हें हैरानी है.
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आज कांग्रेस को ‘वंदे मातरम्’ से क्यों आपत्ति है. उन्हें Naxalite सोच से बाहर निकलना चाहिए.
–
डीकेएम/डीकेपी
Skip to content