आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो एफआईआर, हो सकती है गिरफ्तारी

चंडीगढ़, 2 मई . आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक बड़ी कानूनी अड़चन में फंस सकते हैं. संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो First Information Report दर्ज की गई हैं. इसके चलते पंजाब Police उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

Saturday को आई रिपोर्टों के मुताबिक, गैर-जमानती अपराधों के तहत पंजाब के दो जिलों में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. इन मामलों में पंजाब Police किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है.

वहीं, गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने घर से गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हुए देखा गया है. हालांकि,

गौरतलब है कि संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों में First Information Report उस समय हुई है, जब वे आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. संदीप पाठक ने राघव चड्ढा और अशोक मित्तल के साथ भाजपा ज्वाइन की. इसके अलावा, क्रिकेटर हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए.

स्वाति मालीवाल को छोड़कर बाकी छह सांसद राज्यसभा में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे. 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या भी 10 से घटकर 3 रह गई.

आम आदमी पार्टी और पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने पार्टी छोड़ने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ कहा था. उन्होंने कहा कि जिन सांसदों ने जनता के जनादेश का अपमान किया है, वे किसी भी तरह की दया के पात्र नहीं हैं, क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं.

इस विषय को लेकर Chief Minister भगवंत मान 5 मई को President से भी मुलाकात करेंगे. Chief Minister मान ने 29 अप्रैल को बताया कि उन्हें President भवन से मुलाकात का समय मिल चुका है. वे 5 मई को President से मुलाकात करेंगे.

डीसीएच/