
Patna, 23 अप्रैल . बिहार के पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने Thursday को साफ तौर पर कहा कि सदन के अंदर हंसते-हंसते Government विश्वास मत हासिल कर लेगी. इसमें कहीं कोई गुंजाइश नहीं है.
Patna में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने फ्लोर टेस्ट को लेकर कहा कि एक तरफ 202 है और दूसरी तरफ 35 है. इसमें कोई दिक्कत नहीं है. हंसते-हंसते हमारे Chief Minister सम्राट चौधरी फ्लोर टेस्ट में कामयाब हो जाएंगे. क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह सवाल विपक्ष से पूछा जाना चाहिए कि उनके विधायक क्या करेंगे.
इधर, पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि उन्हें कौन पूछ रहा है? उन्हें जनता ने खारिज कर दिया है. उन्होंने इतिहास याद करते हुए कहा कि बिहार उनके माता-पिता के उस खौफनाक दौर को देख चुका है.
उन्होंने कहा कि बिहार में अभी नई Government बनी है, काम करने का समय दिया जाना चाहिए. कुमार ने अन्य राज्यों के चुनावी माहौल पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में जो Governmentें वहां काबिज हैं, वे पूरी तरह से हताश और निराश हो चुकी हैं. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में एनडीए की Government बनना तय है.
उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी हार देख रहे हैं, वे गलत रास्तों और बयानों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन उनके नापाक इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे. बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की Government बनी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी Chief Minister बने हैं.
इसी क्रम में 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. यह सत्र बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान Chief Minister सम्राट चौधरी सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे और अपनी Government के बहुमत को साबित करने की कोशिश करेंगे.
–
एमएनपी/एएस
Skip to content