जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी

Patna, 12 जून . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Prime Minister Narendra Modi के Government के 12 वर्ष पूरे होने पर उनके नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का ऐतिहासिक काम किया है और 2047 तक विकसित India का सपना साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.

Patna में भाजपा द्वारा आयोजित मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी ने विकास गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया है. 2047 विकसित India का सपना उन्होंने देखा है. बिहार इस विकास की मुख्यधारा से जुड़कर समृद्ध बने, यही हमारा लक्ष्य है.

Chief Minister सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को स्वतंत्र India के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित Prime Minister बताते हुए उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि जनता का अटूट विश्वास ही मोदी Government की सबसे बड़ी ताकत है.

पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों का जिक्र और कमिटमेंट के बारे में सीएम ने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर भाजपा का मूल एजेंडा नहीं था, लेकिन सनातन समाज, हिंदू समाज और संघ के प्रयासों से भव्य राम मंदिर की स्थापना हुई. देश में एकीकृत टैक्स प्रणाली लागू कर लालफीता शाही समाप्त की.

सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा कमिटमेंट वाली पार्टी है जो कहती है उसे पूरा करने में विश्वास करती है.

बिहार के विकास पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन Government की नीतियों से राज्य में सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेज प्रगति हुई है. नक्सलवाद पर लगाम कसी गई है. जनधन खाते, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) और पेंशन जैसी योजनाओं से गरीबों तक सीधा लाभ पहुंच रहा है.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि Government जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है और विकास के एजेंडे पर बिना रुके काम कर रही है.

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

उन्होंने कहा कि नारी सशक्तीकरण केवल एक उद्देश्य नहीं, बल्कि विकसित India के निर्माण की मजबूत नींव है. पिछले वर्षों में महिलाओं के लिए कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, स्वरोजगार के अवसर, सामाजिक सुरक्षा और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली पहलों ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है. आज महिलाएं आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी क्षमता, समर्पण एवं नेतृत्व से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

डीकेएम/