
Patna, 5 मई . बिहार में Chief Minister सम्राट चौधरी सात मई को कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों और एनडीए में शामिल घटक दलों के मंत्री कोटे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच, एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान ने Tuesday को कहा कि पिछली Government के फॉर्मूले पर ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा.
Union Minister चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होना है. नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद पश्चिम बंगाल में भी नई Government के शपथ की तैयारी की जाएगी. उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को लेकर कहा, ”पिछली Government में जो फॉर्मूला था, उसमें बदलाव के कोई कारण दिखाई नहीं देते हैं. पिछली बार जिस तरीके से मंत्रिमंडल बना था, वह होगा.”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा और जदयू के कोटे से कुछ मंत्रियों के शपथ लेना बाकी रह गया था, संभवतः इस बार वह पूरा कर लिया जाएगा.
बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के Chief Minister पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी के Chief Minister पद की शपथ लेने के समय जदयू कोटे से दो उप Chief Minister बनाए गए थे. पिछली Government में भाजपा के दो उप Chief Minister समेत 14 मंत्री थे, जबकि जदयू के खाते में Chief Minister सहित नौ मंत्री थे. इसके अलावा लोजपा (रामविलास) के दो और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के एक-एक मंत्री शामिल थे.
पिछली Government के संतुलन को बरकरार रखते हुए भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के बीच पदों का बंटवारा लगभग तय है, हालांकि इस बार कई पुराने नामों की जगह नए चेहरों को मौका मिलना निश्चित माना जा रहा है. ऐसे में लोगों और Political कार्यकर्ताओं की निगाह मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हुई है.
–
एमएनपी/डीएससी
Skip to content