
बैरकपुर, 27 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने बैरकपुर में Monday को चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. वहां मौजूद लोगों ने समाचार एजेंसी से बातचीत की.
समाचार एजेंसी से बातचीत में समीरा राजभर ने बताया कि मैंने पीएम मोदी की पेंटिंग बनाई थी. पीएम मोदी ने मेरी पेंटिंग ली है, जिसे लेकर उन्होंने (समीरा) कहा कि पेंटिंग बनाने में काफी मेहनत की है, उन्होंने मेरी बनाई पेंटिंग ली, इसलिए काफी अच्छा लग रहा है. पेंटिंग बनाने में पूरा एक दिन लगा. अब पीएम मोदी की चिट्ठी का इंतजार है.
पीएम मोदी की जनसभा में शामिल हुए सौरभ देव ने कहा कि बंगाल में मां परेशान है, माटी बिक रही है और मानुष मर रहा है. बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है. पीएम मोदी ने जो भी कहा, बिल्कुल सही कहा है. बंगाल के भ्रष्टाचार को खत्म करना है. युवाओं को नौकरी और स्टार्टअप को आगे बढ़ाना है. टीएमसी की Government में जो महिलाएं पीछे चली गईं, उनको आगे लाना है. उन्होंने कहा कि टीएमसी Government में महिलाओं की स्थिति बेहद खराब है.
पीएम मोदी की जनसभा में आईं पायल शाह ने कहा कि किसी को तो महिलाओं के बारे में बोलना पड़ेगा, क्योंकि यहां पर तो साफ दिख रहा है कि महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के बाद मुआवजा दे दिया जाता है. यहां महिलाओं को यूज किया जा रहा है. इस आफत से हमें बचाने के लिए किसी को तो आगे आना होगा. हम लोग चाह रहे हैं कि महिलाओं को सुरक्षा मिले.
शरवनी दास ने कहा कि Prime Minister ने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए जो वादे किए हैं, उससे हम लोग खुश हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा की Government बनने से बंगाल की स्थिति में सुधार होगा. बल्कि अभी से ही माहौल बदलना शुरू हो गया है. भाजपा की वजह से हम लोगों को हौसला मिला है. इस बार हम लोग कमल खिला कर रहेंगे.
नव कुमार देव ने कहा कि इस बार 110 प्रतिशत भाजपा की Government बन रही है. पूरे बंगाल में अराजकता के खात्मे का वक्त आ गया है. बंगाल में भाजपा इसलिए जरूरी है, क्योंकि बंगाल में नौकरी नहीं है. कारखाने बंद पड़े हैं. कारखानों का चालू होना जरूरी है. इसके लिए यहां परिवर्तन चाहिए.
–
एसडी/डीएससी
Skip to content