
Mumbai , 11 जून . Actor अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर Thursday को रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने मीडिया से बातचीत के दौरान रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की. साथ ही, अपने रिटायरमेंट के प्लान पर मजेदार खुलासे किए.
ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने अक्षय से रिटायरमेंट प्लान को लेकर सवाल किए, तो Actor ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए बताया, “जब मैं रोज सुबह 4 बजे उठता हूं, तो सिर्फ 5 सेकंड के लिए मन में आता है कि अब रिटायरमेंट ले लूं, लेकिन अगले ही पल याद आता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है. वहां पर पूरी टीम मेरी इंतजार कर रही होगी. बस, इसी ‘कश्मकश’ में जिंदगी चल रही है. अगले दिन फिर से वही रूटीन शुरू हो जाता है और ऐसा करते-करते मुझे 36 साल बीत चुके हैं.”
उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, “अगर मैं रिटायर हो भी गया, तो घर पर बैठकर ज्यादा से ज्यादा क्या करूंगा. इलेक्ट्रिशियन का काम हाथ आ जाएगा, या फिर कुत्तों घुमाने चला जाऊंगा. ऐसे ही घर के सारे काम मेरे हिस्से आ जाएंगे. मुझे लगता है कि उन सब कामों को करने से बेहतर है कि मैं फिल्मों में एक्टिंग करता रहूं.”
Actor ने अपनी बात को रखते हुए बताया कि उन्हें रिटायरमेंट शब्द से नफरत हैं. उन्होंने कहा, “अगर आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी जीनी है, तो कभी काम करना बंद मत कीजिए और हमेशा एक्टिव रहिए.”
Actor अक्षय कुमार ने आगे पुराने दिनों को याद करते हुए Actress रवीना टंडन की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि समय कैसे बदल गया है; उनकी पुरानी साथी कभी Bollywood में हीरोइन के तौर पर राज करती थीं, लेकिन अब वह हीरोइन की मां बन गई हैं. अक्षय कुमार ने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया.
एक्टर ने रवीना के प्रोफेशनलिज्म और मजबूत नैतिकता की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “मैं आपको रवीना के बारे में बताना चाहता हूं कि वह हमेशा से बहुत प्रोफेशनल रही हैं. मुझे आज भी याद है, मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और सूरज डूबने वाला था. सूरज डूबने में बस 25-30 मिनट बचे थे. ग्रीन रूम बहुत दूर था और उन्हें जल्दी से कपड़े बदलकर आना था. यह नामुमकिन लग रहा था. लेकिन मुझे याद है, वह जनरेटर वैन में गईं और जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आ गईं.”
दिवंगत Actor पंकज धीर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि जैसा सभी जानते हैं, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पंकज धीर की आखिरी फिल्म थी. आज इस खास मौके पर पूरी टीम उन्हें बहुत मिस कर रही है.
–
एनएस/डीएससी
Skip to content