
फिरोजाबाद, 29 जुलाई . उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने Samajwadi Party और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि Samajwadi Party अपनी पुरानी छवि से बचने के लिए अब ‘पीडीए’ के नारे के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी.
से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि एक ओर भाजपा जातीय समीकरण साधने में जुटी है, जबकि दूसरी ओर Samajwadi Party पीडीए का नारा दे रही है, तो उन्होंने कहा कि दोनों की राजनीति में बड़ा अंतर है.
राजेश यादव ने कहा कि Samajwadi Party अपने नाम से ही डर रही है. उनके अनुसार, Samajwadi Party की पहचान कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति, अपराध और अराजकता से जुड़ी रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के बीच Samajwadi Party की पुरानी छवि आज भी मौजूद है और इसी कारण वह अब अपने नाम की बजाय ‘पीडीए’ को आगे रख रही है.
उन्होंने कहा, “Samajwadi Party दरअसल अपने नाम से डर रही है. Samajwadi Party का नाम आते ही लोगों को पुराने दौर की याद आ जाती है. इसलिए अब वह Samajwadi Party का नाम पीछे रखकर पीडीए को आगे करने की कोशिश कर रही है.”
भाजपा नेता ने कहा कि Samajwadi Party अब तक पीडीए की स्पष्ट व्याख्या भी नहीं कर पाई है. पहले Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि पीडीए में ‘पी’ और ‘ए’ का वास्तविक अर्थ क्या है. इसमें ‘ए’ का अर्थ अगड़ा है या अल्पसंख्यक है. पहले उन्हें यह बताना चाहिए.
राजेश यादव ने आरोप लगाया कि पीडीए केवल एक Political नारा बनकर रह गया है, जिसका इस्तेमाल Samajwadi Party अपनी पुरानी छवि से दूरी बनाने के लिए कर रही है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था के आधार पर फैसला करती है और भाजपा इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content