
Mumbai , 25 मई . Bollywood सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर social media पर चर्चा में हैं. दरअसल, Monday को अचानक सलमान खान का इंस्टाग्राम प्रोफाइल कुछ समय के लिए गायब हो गया, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई. social media पर लोग लगातार यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर Actor का अकाउंट अचानक डीएक्टिवेट कैसे हो गया.
जब लोग सलमान खान की इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलने की कोशिश कर रहे थे, तब स्क्रीन पर ‘यह पेज उपलब्ध नहीं है’ जैसा मैसेज दिखाई दे रहा था. इससे कई लोगों को लगा कि शायद Actor ने अपना अकाउंट बंद कर दिया है. हालांकि, थोड़ी देर बाद उनकी प्रोफाइल पहले की तरह दिखाई देने लगी.
अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह तकनीकी खराबी थी, अकाउंट को थोड़ी देर के लिए बंद किया गया था या फिर किसी ने हैक करने की कोशिश की थी. इस मामले में सलमान खान या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन, social media पर फैंस और यूजर्स कई तरह की बातें कर रहे हैं.
बता दें कि सलमान खान social media पर काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है. उनके 72 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट और अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. सलमान अक्सर अपने काम, फिल्मों, फिटनेस और निजी जिंदगी से जुड़ी बातें social media के जरिए साझा करते रहते हैं.
यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही सलमान खान ने मीडिया और फोटोग्राफर्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. सलमान खान हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उन्हें देखकर पैपराजी ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ चिल्लाना शुरू कर दिया. इस शोर से सलमान भड़क गए और नाराजगी जताई. उन्होंने पैपराजी को social media पोस्ट के जरिए खरी-खोटी भी सुनाई थी. उन्होंने कहा था, ”60 साल को हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला. ये याद रख लेना, जेल में डालोगे….”
–
पीके/एबीएम
Skip to content