आशा भोसले के निधन की खबर से सदमे में सलमान खान, बताया- बहुत बड़ी क्षति

Mumbai , 12 अप्रैल . हिंदी सिनेमा में कई बड़े सिंगर हुए हैं, लेकिन आशा भोसले बेहद खास रहीं. उन्होंने हिंदी सिनेमा को रोमांटिक से लेकर भावनात्मक गानों से सजाया.

उनके निधन से हिंदी सिनेमा में सभी की आंखें नम हैं और हर कोई अपने-अपने तरीके से सिंगर को याद कर रहा है. अब सलमान खान और ऋतिक रोशन ने सिंगर के निधन को बड़ी क्षति बताया है.

Bollywood Actor सलमान खान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर आशा ताई को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सिंगर की फोटो शेयर कर लिखा, “भारतीय संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति. आशा जी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा. एक अतुलनीय आवाज, आपके गीत पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे.”

वहीं, एक्टर ऋतिक रोशन का कहना है कि आज एक अनमोल रत्न खो गया है. उन्होंने अपनी और आशा ताई की फोटो पोस्ट कर लिखा, “आज India ने एक अनमोल रत्न खो दिया. आशा जी न केवल एक महान हस्ती थीं, जिनसे मुझे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, बल्कि वे मेरे जीवन में एक शांत और निरंतर उपस्थिति भी थीं, जो हमेशा मेरे भले के बारे में सोचती थीं, एक आश्वस्त करने वाली और स्थिर शक्ति थीं और सबसे स्नेहपूर्ण आलिंगन देने वाली थीं.”

उन्होंने आगे लिखा, “आशा जी, मैं आपको बहुत याद करूंगा. अनमोल यादों और आपके सदाबहार गीतों के लिए धन्यवाद. आप भारतीय पार्श्व गायन की रानी थीं और हमेशा रहेंगी. मेरी हार्दिक संवेदनाएं भोसले परिवार के साथ हैं. आशा जी, आपकी आत्मा को शांति मिले.”

इससे पहले शाहरुख खान ने भी सिंगर को भावभीनी श्रद्धांजिल अर्पित की थी और उनके लिए ढेर सारी प्रार्थना भी की थी. उन्होंने लिखा था, “आशा ताई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आवाज भारतीय सिनेमा की आधारशिलाओं में से एक थी और सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी. एक ऐसी प्रतिभा जो कई लोगों से कहीं अधिक अमर रहेगी, उन्होंने हमेशा मुझ पर आशीर्वाद और प्यार बरसाया और मैं उन्हें बहुत याद करूंगा.”

बता दें कि सिंगर को Saturday को बिगड़ी तबीयत के बाद Mumbai के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनका अंतिम संस्कार Monday को Mumbai में किया जाएगा.

एबीएम