
Mumbai , 23 जुलाई . Bollywood सुपरस्टार सलमान खान ने नीट पेपर लीक मामले में Prime Minister Narendra Modi की सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक से अपना अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की है. सलमान ने कहा कि Prime Minister ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है, इसलिए अब छात्रों और उनके अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.
सलमान खान ने Thursday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि देश के छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.
उन्होंने लिखा, “छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, चाहे शिक्षा का सवाल हो या उनकी सुरक्षा का. उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है. Prime Minister ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वह पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. इसलिए सभी छात्र अपने घर लौट जाएं और अपने माता-पिता के साथ रहें.”
सलमान खान ने अपनी पोस्ट में सोनम वांगचुक से भी भावुक अपील की. उन्होंने लिखा, “सोनम, अब सब हो गया भाई. इसे और आगे मत बढ़ाइए. अगर भविष्य में जरूरत पड़ी तो फिर लड़ेंगे, हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी. अब कुछ खा लीजिए. अगर चाहें तो मैं अपने घर से आपके लिए खाना भेज दूंगा.”
बता दें कि नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. उनकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की थी.
18 जुलाई की तड़के दिल्ली Police ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया था. उस समय वे लगातार 21 दिनों से अनशन पर थे. Police ने उनकी बिगड़ती सेहत, डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया था.
इस बीच Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने घोषणा की कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित किए जाएंगे. साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं. Prime Minister ने स्पष्ट कहा कि “युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.”
Prime Minister के इस ऐलान के बाद सलमान खान ने सार्वजनिक रूप से सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि Government दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.
–
डीएससी
Skip to content