
वाराणसी, 2 अगस्त . संसद परिसर में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनने के बाद किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर देशभर के साधु-संतों ने विरोध दर्ज कराया है. अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि उन्होंने President द्रौपदी मुर्मु से मांग की है कि पप्पू यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी जाए.
पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी बालकदेवाचार्य ने कहा, “अखिल भारतीय संत समिति की Sunday को यहां बैठक थी. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. वर्तमान में संत समाज को लेकर अपमान करने का जो पप्पू यादव ने कार्य किया है, उसी को लेकर चर्चा हुई. इसमें यह निश्चित हुआ कि कल जो First Information Report हुई है, उस First Information Report पर अब किसी भी हालत में पीछे नहीं हटना है. उनकी गिरफ्तारी की मांग करेंगे. अब अति हो गई है, इसे लेकर आज पूरा संत समाज उग्र है. जब तक इनको सजा नहीं मिल जाती, अखिल भारतीय संत समिति किसी भी हालत में शांत नहीं बैठेगी.”
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा, “जिस प्रकार की घटना घटी, संसद भवन के गलियारे का उपयोग सनातन धर्म को चिढ़ाने, अपमानित करने और गालियां देने के लिए किया गया. हमें आपत्ति इस बात से नहीं होती कि यदि कोई साधु वेशधारी व्यक्ति भी राम मंदिर के चढ़ावे या दान के प्रकरण में कहीं शामिल होता. जिस प्रकार भगवा वस्त्र पहनकर पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद द्वारा सनातन धर्म और देश के साधु-संतों को गाली देने का जो कृत्य किया, जो नाटक किया, वह निंदनीय है. इन तीनों के विरुद्ध यहां First Information Report दर्ज कराई गई है. केवल First Information Report दर्ज ही नहीं कराई गई, बल्कि हमने India की संसद की संरक्षक President से मांग की है कि इन तीनों की सदस्यता समाप्त की जाए.”
हरिद्वार के महंत अरुण दास जी महाराज ने कहा, “अखिल भारतीय संत समिति के समस्त प्रदेशों के महामंत्रियों की एक बैठक थी, जिसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. एक अन्य विषय पर भी चर्चा हुई, जो वर्तमान में एक ज्वलंत मुद्दा है. संसद के अंदर पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश द्वारा जो कार्य किया गया, वह निश्चित रूप से India और देश का अपमान है. भगवा वस्त्र पहनकर भगवा का अपमान करने और कहीं-न-कहीं साधु-संतों को नीचा दिखाने के लिए यह कार्य किया गया है. आज हमारे राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद महाराज का सभी महामंत्रियों को आदेश है कि सभी प्रदेशों में इसके लिए रणनीति तैयार की जाएगी और प्रदर्शन किए जाएंगे. President, Prime Minister, Governor और Chief Minister को इसका ज्ञापन सौंपा जाएगा.”
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय दास ने कहा,”अवधेश प्रसाद अयोध्या के सांसद हैं. उन्हें इस प्रकार के कृत्य नहीं करने चाहिए, जो उन्होंने संसद के बाहर किए हैं. इस प्रकार के अनर्गल प्रलाप और भगवा वस्त्र धारण किए हुए पप्पू यादव जैसे लोगों के कृत्यों की हम घोर निंदा करते हैं. एसआईटी का गठन हो चुका है और उसकी जांच प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. ऐसी स्थिति में उन्हें अनर्गल प्रलाप नहीं करनी चाहिए. यदि यही दशा रही, तो अयोध्या में उनका प्रवेश तरह से वर्जित हो जाएगा.”
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content