अयोध्या के संत बोले- ‘रामलला के दर्शन में कमी नहीं’, चढ़ावा मामले में सुनवाई पर कहा, ‘हित में होगा कोर्ट का फैसला’

अयोध्या, 27 जुलाई . राम मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर गबन से जुड़े आरोपों के बावजूद रामलला के दर्शन के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. अयोध्या के संतों ने कहा कि भक्त आसानी से दर्शन कर रहे हैं और सही से पूजा-पाठ हो रहा है. इसके साथ ही, मामले में Monday को Supreme Court में होने वाली सुनवाई पर भी संतों ने प्रतिक्रिया दी है.

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने से बातचीत करते हुए कहा कि भक्तों को आसानी से दर्शन हो रहे हैं. सही से पूजा-पाठ होता है और दर्शन करने वालों की कमी नहीं है. उन्होंने बताया कि अयोध्या में भक्तों की भीड़ बढ़ रही है.

इसके साथ ही, दिनेंद्र दास ने दान प्रकरण मामले में Supreme Court की सुनवाई का स्वागत किया. साथ ही पूरी जांच के लिए नई एसआईटी के गठन का समर्थन किया. उन्होंने कहा, “राम मंदिर का लगभग 99 प्रतिशत कार्य संपन्न हो चुका है. अब सुधार भी होगा. Supreme Court के दखल के बाद अच्छा सुधार देखने को मिलेगा.”

मंदिर ट्रस्ट के सदस्य दिनेंद्र दास ने कहा कि अयोध्या के लोगों को पूरी जानकारी है कि मामले में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है. उन्होंने आगे कहा, “व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है. कुछ कुछ शंकाएं हैं तो एसआईटी जांच करेगी.”

उन्होंने एसआईटी की जांच में सहयोग करने की भी बात कही. दिनेंद्र दास ने कहा कि हम लोग जांच में भी सहयोग करेंगे, जिससे भविष्य में भी कोई दिक्कत नहीं होगी.

राम मंदिर के चढ़ावे में कथित तौर पर गबन से जुड़ी चार याचिकाओं पर Supreme Court Monday को सुनवाई करेगा. इस सुनवाई से पहले अयोध्या के साधु संतों ने प्रतिक्रिया दी है. संतों ने कहा कि Supreme Court का फैसला देश हित में होगा.

वहीं, Supreme Court में सुनवाई पर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा, “Supreme Court में आज की सुनवाई के दौरान जो कुछ होगा, वह देश और देश की संस्कृति के बेहतर रहेगा. न्याय का सबसे बड़ा मंदिर Supreme Court ही है.

महामंडलेश्वर विष्णु दास ने कहा, “नई एसआईटी टीम के गठन का हम साधु-संत स्वागत करते हैं. मेरा मानना है कि इस मामले में Supreme Court का फैसला भी संतों के हित में ही होगा.” इस दौरान, उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के दान प्रकरण पर विपक्ष गंदी राजनीति कर रहा है.

डीसीएच/