आरवीयूएनएल ने 2,005 पदों पर निकाली मेगा भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

jaipur, 27 जून . नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. Rajasthan राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) ने प्रदेश की विद्युत कंपनियों में जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न 2,005 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है.

आरवीयूएनएल ने राज्य की जिन विद्युत कंपनियों में भर्ती निकाली है, उनमें Rajasthan राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएन), Rajasthan राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (आरवीपीएन), jaipur विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएन), अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएन) और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएन) शामिल हैं.

आरवीयूएनएल की ओर से जारी 2,005 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के 727, जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल) के 110, जूनियर इंजीनियर-I (सिविल) के 32, जूनियर अकाउंटेंट के 371, जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के 765 पद शामिल हैं.

कंपनी के आधार पर जारी रिक्तियों में आरवीयूएन में 308, आरवीपीएन में 263, जेवीवीएन में 593, एवीवीएन में 393 और जेडीवीवीएन में 448 पद शामिल हैं.

आरवीयूएन में जिन 308 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के 109, जूनियर इंजीनियर-I (मैकेनिकल) के 110, जूनियर अकाउंटेंट के 44 और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के 45 पद शामिल हैं.

आरवीपीएन में जिन 263 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की गई है, उनमें जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के 162, जूनियर इंजीनियर-I (सिविल) के 32, जूनियर अकाउंटेंट के 28 और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के 41 पद शामिल हैं.

जेवीवीएन के 593 पदों में जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के 189, जूनियर अकाउंटेंट के 116 और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के 288 पद शामिल हैं.

एवीवीएन के 399 पदों में जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के 144, जूनियर अकाउंटेंट के 48 और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के 201 पद शामिल हैं.

जेडीवीवीएन में निकली 448 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर-I (इलेक्ट्रिकल) के 123, जूनियर अकाउंटेंट के 135 और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II के 190 पद शामिल हैं.

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि इन सभी पोस्ट के लिए आवेदन फॉर्म भरने का शेड्यूल और नियम व शर्तों, पात्रता मानदंडों, जैसे उम्र की सीमा, जरूरी शैक्षणिक योग्यता, छूट, वेतनमान, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने के निर्देश, चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी से जुड़ी विस्तृत नोटिफिकेशन जुलाई के दूसरे सप्ताह में संबंधित कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे.

डीके/एबीएम