
नई दिल्ली, 30 जुलाई . यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस लगातार आम नागरिकों निशाना बनाकर युद्ध अपराध कर रहा है. Thursday तड़के रूसी हमले ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया. रूसी बैलिस्टिक मिसाइल ने एक मकान पर हमला कर माता-पिता और उनके तीन बच्चों की जान ले ली.
कीव के अलावा नीपर, ल्वीव, पोल्टावा, खार्किव, मायकोलाइव, सुमी, विन्नित्सिया, चेर्कासी और इवानो-फ्रैंकिव्स्क इलाकों पर रात भर हमला हुआ. सुरक्षाकर्मी मलबे में दबे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”Thursday तड़के रूस के एक मिसाइल हमले में नीपर क्षेत्र के रादुश्ने में एक परिवार तबाह हो गया. इस हमले में माता-पिता और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं, दो अन्य बच्चों को मलबे के नीचे से जीवित निकाल लिया गया. यह एक आम परिवार का घर था, जिसे बैलिस्टिक मिसाइल ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया.”
जेलेंस्की ने कहा, ”ल्वीव में भी बचाव कार्य जारी है, जहां एक रिहायशी इमारत पर हमला हुआ था. राहतकर्मी मलबा हटा रहे हैं और लोगों की तलाश जारी है. अब तक पूरे देश में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की खबर है. मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
उन्होंने बताया कि कई लोग घायल हुए हैं, और सभी को जरूरी मेडिकल सहायता दी जा रही है. सभी संबंधित सेवाएं और एजेंसियां राहत कार्य में लगी हुई हैं.
रात भर की इस हमले की लहर में कीव और उसके आसपास का क्षेत्र, साथ ही ड्नीप्रो, ल्वीव, पोल्टावा, खार्किव, मिकोलेइव, सूमी, विनित्सिया, चेरकासी और इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र निशाने पर रहे. कई आम घर, छोटे-बड़े कारोबार और बुनियादी ढांचे की सुविधाएं नष्ट हो गईं या क्षतिग्रस्त हुईं.
जलेंस्की ने बताया कि इस हमले में 70 से ज्यादा मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें बड़ी संख्या बैलिस्टिक मिसाइलों की थी. इसके अलावा 280 से अधिक अटैक ड्रोन भी छोड़े गए. इनमें से 260 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए गए. हमारी वायु सेना ने कई क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट किया, और मोबाइल फायर टीमें भी कुछ क्रूज मिसाइलों को रोकने में सफल रहीं.
उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगी देशों से एयर डिफेंस मिसाइलों की गंभीर कमी के बावजूद, हमारे सैनिक बेहद मुश्किल हालात में शानदार काम कर रहे हैं और बहुत ऊंचे स्तर की पेशेवर क्षमता दिखा रहे हैं. जब एयर डिफेंस मिसाइलें समय पर नहीं मिलतीं या उनकी आपूर्ति में देरी होती है, तब भी उनका यह कौशल लोगों की जान बचाने में मदद करता है.
जेलेंस्की ने कहा कि रूस का यह हमला एक बार फिर दिखाता है कि रूसी मिसाइल खतरे से लोगों की सुरक्षा करना सबसे जरूरी काम है. यह ऐसा काम नहीं है जिसे सिर्फ यूक्रेन या कोई एक देश अकेले कर सके. हमारे सभी साझेदार जानते हैं कि वे किस तरह और किन साधनों से मदद कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि मदद पहुंचाने में देरी या एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलों की आपूर्ति समय पर न होने का नतीजा वही तबाही और जान-माल का नुकसान है, जैसा आज हम देख रहे हैं. लोगों की जिंदगी की रक्षा के लिए जरूरी है कि इस सुरक्षा व्यवस्था को पूरा समर्थन मिले. जो लोग और देश वास्तव में मदद कर रहे हैं, उन सभी का धन्यवाद.
–
एवाई/डीकेपी
Skip to content