
मास्को, 19 जुलाई . रूस ने 24 घंटों के भीतर कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है. Sunday को करीब पांच घंटे तक चले इस भीषण हवाई हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए. हमले के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा. यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के बड़े हमलों में से एक करार दिया है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर तबाही की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि रूस ने राजधानी कीव पर अलग-अलग तरह की करीब 40 मिसाइलें दागीं और 120 ड्रोन हमले किए. इन हमलों में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 16 घायल हैं.
यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने कीव पर लगभग 40 इस्कंदर-एम और हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलें दागीं. रात करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हवाई हमले का सायरन बजा, जिसके तुरंत बाद वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं. कुछ ही मिनटों में लगातार धमाकों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं.
राजधानी के ऐतिहासिक केंद्र स्थित कई घर तेज धमाकों से हिल गए और सड़कों पर खड़ी कारों के अलार्म बजने लगे. अधिकारियों के अनुसार, एक घंटे से भी कम समय में दर्जनों मिसाइलें शहर पर गिरीं. सुबह 6:30 बजे दोबारा हवाई हमले का सायरन बजा और शहर के विभिन्न हिस्सों में फिर से विस्फोट दर्ज किए गए.
हमले में मध्य कीव के शेवचेंकिव्स्की जिले की तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. बचाव दल ने मलबे में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. इसके अलावा शहर के चार अन्य इलाकों में भी कार्यालयों, रिहायशी इमारतों और एक छात्रावास में आग लगने की घटनाएं सामने आईं.
हमले के दौरान लुक्यानिव्स्का मेट्रो स्टेशन में शरण लिए लोगों ने वीडियो साझा किए, जिनमें शक्तिशाली धमाके के कारण स्टेशन के प्रवेश कक्ष की छत का एक हिस्सा गिरता दिखाई दिया. सुरक्षा कारणों से स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.
कीव की सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर बयान जारी किया. बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं, मेयर विताली क्लिट्स्को ने सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.
रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से ही पूर्ण पैमाने पर आक्रमण जारी है. लगभग रोजाना दोनों एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं. यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की लगातार पश्चिमी देशों से वायु रक्षा प्रणाली मजबूत करने और अमेरिकी पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की अतिरिक्त आपूर्ति की मांग कर रहे हैं, जो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम हैं.
Saturday को यूक्रेनी ड्रोन हमलों में मास्को और तांबोव क्षेत्रों के ई-कॉमर्स गोदामों को निशाना बनाया गया, जहां आठ लोगों की मौत हुई और कई स्थानों पर भीषण आग लग गई थी. President जेलेंस्की ने दावा किया कि इन लॉजिस्टिक्स केंद्रों का उपयोग ड्रोन निर्माण और नेविगेशन उपकरणों के लिए प्रतिबंधित पुर्जों की आपूर्ति में किया जा रहा था.
–
केआर/
Skip to content