
मुरादाबाद, 2 अगस्त . Samajwadi Party की सांसद रुचि वीरा ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हमेशा सपा की आलोचना क्यों करते हैं. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा-एआईएमआईएम गठबंधन पर कहा कि यह पार्टी नेतृत्व का मामला है.
सपा-एआईएमआईएम गठबंधन की संभावना पर सांसद रुचि वीरा ने से बातचीत के दौरान कहा, “गठबंधन होगा या नहीं, यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और असदुद्दीन ओवैसी को तय करना है.”
Samajwadi Party की सांसद रुचि वीरा कहती हैं, “असदुद्दीन ओवैसी एक बड़े नेता हैं और हमारे लिए बड़े भाई जैसे हैं, लेकिन वे हमेशा सिर्फ Samajwadi Party को ही निशाना क्यों बनाते हैं, भाजपा को क्यों नहीं?”
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ रुपए चढ़ावा चोरी मामले को लेकर रुचि वीरा ने कहा कि जहां भी सनातन धर्म के लोगों की आस्था के साथ खेला जा रहा है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. चढ़ावा चोरी मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया है. सपा नेता ने बधाई देते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों ने देश के लिए गौरव का क्षण दिया है. मेरी तरफ से खिलाड़ियों को बहुत मुबारकबाद.
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने संसद भवन परिसर में भगवा वस्त्र धारण कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन किया था. Samajwadi Party की नेता रुचि ने पप्पू यादव का समर्थन करते हुए कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है. यह एक सांकेतिक संदेश देने के लिए था कि राम मंदिर के अंदर जो चढ़ावा चोरी हुआ है, उसका Government को जवाब देना होगा.
–
एएसएच/
Skip to content