
Mumbai , 10 जून . एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि Maharashtra के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए अन्न त्याग आंदोलन करने जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, ताकि यह आंदोलन किसानों के लिए सार्थक साबित हो सके.
रोहित पवार ने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अब तक जो भी मुद्दे रहे हैं, चाहे वो स्वास्थ्य का मुद्दा हो या शिक्षा का या फिर जनता से जुड़ा कोई और विषय, इन सभी मुद्दों को लेकर हमें सड़क पर उतरना होगा और अपनी आवाज को बुलंद करना होगा, तभी जाकर धरातल पर स्थिति सकारात्मक होती हुई दिखेगी, नहीं तो स्थिति जस की तस ही बनी रहेगी. हमें यही सिखाया गया है कि जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरो, उनके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा.
उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन के जरिए हम लोग किसानों के लिए न्याय का मार्ग प्रशस्त करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि किसानों को हर हाल में न्याय मिले. उन्हें न्याय मिलने में किसी भी प्रकार की बाधा न पहुंचे. इसी को देखते हुए हम लोग किसान भाइयों को न्याय दिलाने की दिशा में पूरी तरह से तैयार हैं.
इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी में चल रहे घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने उन चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया, जिसके तहत यह कहा जा रहा है कि टीएमसी कांग्रेस में शामिल हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक टीएमसी की प्रमुख की तरफ से किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस तरह की बातें दूसरे Political दल की ओर से कही जा रही है, जिसे मौजूदा समय में किसी भी सूरत में प्रासंगिक नहीं माना जा सकता है. ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता है कि इन चर्चाओं को किसी भी स्थिति में विश्वसनीय माना जाना चाहिए.
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह शीर्ष नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा. अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया गया है, जब लिया जाएगा, तब देख लिया जाएगा. अभी हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम लोग भाजपा के खिलाफ एकजुट हो.
–
एसएचके/डीकेपी
Skip to content