रोहित पवार ने अवैध शराब की दुकान पर की तोड़फोड़, कहा- पुलिस विभाग अवैध धंधे में शामिल

Mumbai , 29 मई . एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने अपने समर्थकों के साथ पुणे में अवैध शराब बेचने वाली एक दुकान पर तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान उन्होंने अवैध शराब के कारोबार, बढ़ते अपराध और Police की निष्क्रियता पर तीखा हमला बोला.

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने कहा कि पुणे में अपराध दर तेजी से बढ़ रही है. ‘कोयता गैंग’ की गतिविधियां बढ़ गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कोई शिकायत दर्ज कराता है तो गैंग के सदस्य वहां पहुंचकर तोड़फोड़ और हमले करते हैं. एक मामले में तो एक बच्चे का हाथ तक तोड़ दिया गया.

विधायक ने अवैध शराब कांड पर कहा, “पिछले दो-तीन दिनों में खराब क्वालिटी वाली अवैध शराब पीने से लगभग आठ लोगों की मौत हो चुकी है. Police का दावा है कि ये मौतें हार्ट अटैक या अन्य कारणों से हुई हैं, जो सच छिपाने की कोशिश लगती है. दिन-दहाड़े हत्याएं हो रही हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन Police पूरी तरह निष्क्रिय है. ये आठ मौतें सिर्फ रिपोर्ट हुई हैं, हो सकता है और भी कई मौतें हुई हों.”

रोहित पवार ने सवाल उठाया कि क्या दुकान मालिक ने अवैध शराब बेचने की अनुमति दी थी. उन्होंने Police से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि राज्य Government और पुणे Police इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है तो इसका मतलब है कि Police विभाग भी इस अवैध धंधे में शामिल है. सीआईडी मुख्यालय के दौरे में रोहित पवार ने सीआईडी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने कहा, “सीआईडी कभी अत्यंत सम्मानित विभाग हुआ करता था, जिसकी तुलना अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से की जाती थी. कांग्रेस शासन में मामले तेजी से निपटाए जाते थे. लेकिन, अब पिछले छह महीनों में हमारे प्रयासों के बावजूद अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं. सीआईडी अब अपनी विश्वसनीयता खो चुका है.”

विधायक ने अजित पवार विमान दुर्घटना मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की. उन्होंने कहा कि आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी को दबाया जा रहा है और डीजीसीए ने भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है.

एबीएम