
New Delhi, 11 जून . भाजपा प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं ममता बनर्जी का साथ देने के लिए तैयार हूं, लेकिन उससे पहले उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि अभिषेक बनर्जी की पार्टी में क्या स्थिति होगी. अगर वो पार्टी में होंगे तो मेरे लिए ममता बनर्जी का साथ देना मुश्किल है.
रोहन गुप्ता ने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि कल्याण बनर्जी के बयान से समय की ताकत का एहसास होता है. यह वही कल्याण बनर्जी हैं, जिन्होंने हर की प्रतिकूल स्थिति में ममता बनर्जी का साथ दिया था, लेकिन आज वह इस तरह का बयान दे रहे हैं.
साथ ही, उन्होंने टीएमसी की मौजूदा स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस देश ने Political दलों के अंतर पुत्र और पुत्री मोह देखा है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी में भतीजा मोह देखने को मिल रहा है और इस मोह की वजह से पार्टी की बलि ही चढ़ा दी जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने टीएमसी को बेइंतहा प्यार दिया. इतने सालों तक सत्ता में रहने दिया. जब टीएमसी के नेताओं ने जमीनी स्तर पर उतरकर पार्टी के लिए काम किया, तो उसे उसका अपेक्षित परिणाम भी दिलाया, लेकिन अफसोस की बात है कि ममता बनर्जी अब भतीजा के मोह में आकर पार्टी की बलि चढ़ाने पर आमादा हो चुकी हैं. टीएमसी के नेताओं के बीच अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली को लेकर रोष व्याप्त है.
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि विश्व बिरादरी की वजह से जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए नीति आयोग की बैठक जरूरी है, लेकिन यहां पर गौर करने वाली बात है कि वैश्विक मंच पर तमाम उथल पुथल के बावजूद हमारा देश मजबूती के साथ खड़ा है. हम लगातार विकास के पथ पर कई नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं.
साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति अपनी जगह पर है, लेकिन जब बात देश के विकास की आती है तो ऐसी स्थिति में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम अपनी Political मतभेदों को भुलाकर एक मेज पर संवाद के लिए एकत्रित हों. इसी दिशा में नीति आयोग की बैठक अहम हो जाती है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस बैठक में विकास की कार्ययोजनाओं को तैयार करके उसे जमीन पर उतारा जाएगा.
भाजपा प्रवक्ता ने मोदी Government के 12 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास को तरजीह दी. इस देश की जनता ने कांग्रेस और भाजपा का शासनकाल देखा. इस देश की जनता ने दोनों के बीच के अंतर को भी महसूस किया. इसी का नतीजा है कि Prime Minister को देश की जनता की सेवा करने का मौका तीसरी बार मिला है. वहीं, Prime Minister ने अपने विकसित India के स्वप्न को महज कागजों तक सीमित नहीं रखा है. उसे धरातल पर भी उतारने का काम किया है. इस ध्येय को प्राप्त करने की दिशा में लगातार Prime Minister काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि Prime Minister के कार्यकाल के दौरान कई बाधाएं भी आईं. हम लोगों ने कोरोना काल भी दौर देखा था. इसके इतर, Pakistan के साथ युद्ध की भी स्थिति देखी, लेकिन इन सबके बावजूद Prime Minister के विकास का काफिला नहीं रुका. इस बीच, विपक्ष की भूमिका हमेशा से ही नकारात्मक रही. विपक्ष ने सिर्फ दुष्प्रचार करने का ही काम किया.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान हर सेक्टर में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए, चाहे आप ऊर्जा सेक्टर की बात कर लीजिए या जनता की सुरक्षा की बात कर लीजिए. हर सेक्टर में Prime Minister ने यह सुनिश्चित किया कि विकास की गति आगे बढ़े. इसी का नतीजा है कि जब पूरे विश्व में मंदी का दौर जारी है, तब भी India दोहरी गति से आगे बढ़ रहा है. लिहाजा, इन्हीं सब स्थितियों के बीच मेरा विपक्ष को सुझाव रहेगा कि वो अपनी राजनीति करती रहे, लेकिन जनता और Prime Minister मोदी के बीच का रिश्ता अटूट है और आगे भी रहेगा.
–
एसएचके/डीकेपी
Skip to content