
कोडरमा, 18 अगस्त . Jharkhand के कोडरमा जिले में Police ने बैंक ऑफ Maharashtra में डकैती की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में जुटे इन अपराधियों के ठिकाने पर Monday देर रात Police ने जब दबिश दी, तो उन्होंने फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई. उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हजारीबाग जिले की Police से कोडरमा Police को इनपुट मिला था कि कुछ अपराधी बैंक ऑफ Maharashtra में डकैती की योजना बनाने के लिए इंदरवा इलाके में जुटे हैं. सूचना के बाद Police टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. कार्रवाई के दौरान Police ने मौके से तीन संदिग्ध अपराधियों (सन्नी कुमार, अतुल कुमार और अमन राज) को पकड़ लिया. इसी दौरान गिरोह का चौथा सदस्य प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा मौके से भागने लगा.
Police का कहना है कि भागते समय प्रिंस पांडेय ने Police टीम पर करीब पांच राउंड फायरिंग की. इसके बाद Policeकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. Police की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया. घायल अपराधी को तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
Police ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल, पांच मैगजीन और 15 कारतूस बरामद किए हैं. Police अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और बैंक डकैती की योजना कब और कैसे अंजाम देने की तैयारी थी.
Police के मुताबिक, आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में बैंक ऑफ Maharashtra की रेकी से संबंधित वीडियो और तस्वीरें भी मिली हैं. इन वीडियो और तस्वीरों के आधार पर Police को आशंका है कि अपराधी बैंक की सुरक्षा व्यवस्था, आसपास के इलाके और आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटा रहे थे. Police पूरे मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. Police यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह ने जिले में इससे पहले किसी अन्य आपराधिक घटना को अंजाम दिया है या नहीं.
–
एसएनसी/वीकेयू
Skip to content