हजारीबाग में धारदार हथियार से युवक की हत्या, वारदात के विरोध में सड़क जाम

हजारीबाग, 12 अप्रैल . Jharkhand के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में Sunday को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक की पहचान पसई गांव निवासी राजेश कुमार साव (40 वर्ष) के रूप में हुई है. अपराधियों ने राजेश की हत्या धारदार हथियार से करने के बाद साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था.

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, Saturday रात करीब 9:30 बजे राजेश के मोबाइल पर किसी का फोन आया था. फोन पर बात करने के बाद वह बिना कुछ बताए घर से निकल गया. जब राजेश देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. Sunday को बानादाग कोल साइडिंग के समीप उनका लहूलुहान शव बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. हत्या की इस नृशंस वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बानादाग के पास सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की. सड़क जाम होने के कारण बानादाग साइडिंग क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना Police दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. Police ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया.

Police अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. Police मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि Saturday रात आखिरी फोन किसका आया था. Police को आशंका है कि किसी जान-पहचान वाले ने ही साजिश के तहत राजेश को घर से बुलाया और वारदात को अंजाम दिया है.

एसएनसी/