हरिद्वार में सड़क हादसा: राजस्थान लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, एक महिला की मौत, 38 घायल

हरिद्वार, 1 जून . उत्तराखंड के हरिद्वार में Monday सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हो गए. हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में सप्तऋषि चौकी के सामने स्थित श्रीराम पंजाबी ढाबे के पास हाईवे कट पर हुआ. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और Police तथा स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.

जानकारी के अनुसार, Rajasthan के नागौर जिले से आए करीब 45 श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे. श्रद्धालु भूपतवाला स्थित घांची धर्मशाला में ठहरे हुए थे. उनके समूह में तीन बसें शामिल थीं और स्नान के बाद सभी यात्री वापस Rajasthan लौट रहे थे.

इसी दौरान एक बस धर्मशाला से निकलकर सर्विस लेन के रास्ते हाईवे पर हरिद्वार की ओर मुड़ रही थी. तभी देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रहे एक डंपर ने बस के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

हादसे की सूचना मिलते ही Police और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. Policeकर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया. घायलों में 30 महिलाएं, 6 पुरुष और 2 बालिकाएं शामिल हैं. सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. मृतका के शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में रखा गया है. Police ने हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और डंपर चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.

प्रशासन के अनुसार, घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया. Police मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

एसएचके/एएस