लोकतांत्रिक देश में छात्रों और नौजवानों पर गोलियों और लाठियों से प्रहार की उम्मीद नहीं थी: आरजेडी

New Delhi, 11 अगस्त . आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह और राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन, भाजपा के बंद आह्वान, अमित शाह के बयान और वंदे मातरम बिल पर प्रतिक्रिया दी.

Jharkhand में ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान छात्रों पर Police की कार्रवाई पर सुधाकर सिंह ने कहा, “यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी छात्र अपने अधिकारों के लिए Government के पास जाते हैं, चाहे वह इंडिया ब्लॉक की Government हो या एनडीए की, तो उनसे गोलियों और लाठियों की भाषा में ही बात की जाती है. लोकतांत्रिक देश में ऐसी उम्मीद नहीं थी.”

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा Jharkhand बंद के आह्वान पर आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने से बातचीत में कहा, “यह स्वाभाविक है कि वहां विपक्ष में होने के नाते भाजपा इस मुद्दे पर आंदोलन का नेतृत्व करने में अपनी भूमिका निभाएगी, हालांकि जब दिल्ली में लाठीचार्ज हुआ तो भाजपा के लोग अपने ऑफिस और घरों में बैठे हुए थे.”

जेपी नड्डा ने कहा है कि राहुल गांधी संसद में आइए, चर्चा से मत भागिए. जंतर-मंतर पर छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर अमित शाह जवाब देंगे. इस बयान पर सुधाकर सिंह ने कहा, “15 दिन हो गए हैं, अमित शाह Lok Sabha नहीं आए हैं. आज की कार्यसूची में भी अमित शाह द्वारा जंतर-मंतर की घटना पर चर्चा में भाग लेने का कोई जिक्र नहीं है. एनडीए के नेता देश की जनता और सदन को गुमराह कर रहे हैं.”

भाजपा द्वारा Jharkhand बंद आह्वान पर भाई वीरेंद्र ने कहा, “पूरे हिंदुस्तान में छात्र, नौवजवान और जेन जी अपने भविष्य की चिंता को लेकर सड़क पर हैं. जिस देश में नौजवान जगह जाता है तो Government को झुकना ही पड़ता है. मैं Jharkhand के Chief Minister से आग्रह करता हूं कि छात्रों की जायज मांग को मान लीजिए.”

15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गीत गाए जाने के प्रस्ताव पर राजद विधायक ने कहा, “मैं वंदे मातरम के खिलाफ नहीं हूं. मुझे लगता है कि Government को ऐसी चीजों से बचना चाहिए और बेरोजगार, महंगाई पर अंकुश लगाने और देश में अमन शांति के लिए काम करना चाहिए. भाजपा के लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं. छात्र और नौजवान जाग चुके हैं, इसलिए इस बार एनडीए की Government का जाना तय है.”

ओपी/