
Patna, 4 मई . भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु Sunday की देर रात को क्षतिग्रस्त होने के बाद अब प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है. इस पुल के क्षतिग्रस्त होने पर राजद और कांग्रेस ने एनडीए Government पर निशाना साधा है.
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पुल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दो साल में बिहार में 100 से अधिक पुल-पुलिया गिरे हैं, तभी तो बिहार भ्रष्टाचार में शीर्ष पर है.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “और अब भ्रष्ट एनडीए Government के सौजन्य से भागलपुर में विक्रमशिला पुल ने गंगा नदी में समाधि ले ली. भ्रष्टाचार का इससे भी बड़ा कोई प्रत्यक्ष प्रमाण चाहिए.” उन्होंने आगे कहा कि विगत महीने हम लोगों ने Government को आगाह किया था कि यह पुल गिर सकता है, लेकिन आदतन Government ने अपनी भ्रष्ट व्यवस्था का बचाव करते हुए पल्ला झाड़ लिया. जिस वक्त पुल गिरा, अनेक वाहन पुल पर थे, लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद रहा कि गिरने वाले स्लैब पर नहीं थे, इसलिए जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
तेजस्वी ने क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु की तस्वीर भी शेयर की है. इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य Government को इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि यह घटना Government की घोर लापरवाही और व्यापक भ्रष्टाचार का परिणाम है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि विक्रमशिला पुल का रख-रखाव और मेंटेनेंस की पूरी जिम्मेदारी राज्य Government की होती है, लेकिन इस मामले में Government पूरी तरह विफल साबित हुई है. समय-समय पर पुल की निगरानी और मरम्मत नहीं किए जाने के कारण आज यह महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है.
राजेश राम ने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से बने इस महत्वपूर्ण पुल का इस तरह क्षतिग्रस्त होना बेहद चिंताजनक है. यह पुल न केवल भागलपुर, बल्कि पूरे सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है. इसके बावजूद Government द्वारा इसकी समय-समय पर उचित देखरेख और गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई, जिसका खामियाजा आज आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. विक्रमशिला पुल का हिस्सा टूटना इस बात का प्रमाण है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और भ्रष्टाचार के कारण यह पुल समय से पहले ही क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी, इंजीनियर या ठेकेदार दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. साथ ही Government को तुरंत पुल की मरम्मत कराकर आम लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए.
बता दें कि यह घटना Sunday की देर रात करीब 12:30 बजे की है, जब पुल के 133 नंबर पोल के पास पहले धंसाव शुरू हुआ और एहतियातन तुरंत ट्रैफिक को बंद कर दिया गया. हालांकि, कुछ ही देर बाद पुल का वह हिस्सा पूरी तरह टूटकर नीचे गिर गया.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content