छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने के फैसले का रिया अहीर ने किया स्वागत, कंगना रनौत की टिप्पणी पर जताई नाराजगी

Mumbai , 28 जुलाई . Maharashtra में छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के राज्य Government के फैसले का छात्र प्रदर्शनकारी रिया अहीर ने स्वागत किया है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के बाद Government द्वारा उठाए गए इस कदम को उन्होंने सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे आंदोलन में शामिल छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

उन्होंने छात्र आंदोलन को लेकर BJP MP कंगना रनौत की टिप्‍पणी पर भी प्रतिक्रिया दी.

रिया अहीर ने से बातचीत में कहा कि विरोध-प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने का फैसला सराहनीय है. उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भी Monday को मामला दर्ज किया गया था, जिसे लेकर वह खुद हैरान थीं.

रिया ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि उनके खिलाफ केस क्यों दर्ज किया गया, जबकि उन्होंने केवल अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए छात्रों की आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि Government ने भी अब अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश की है और छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने का निर्णय राहत देने वाला है.

रिया अहीर ने कहा कि यदि Government तक छात्रों की जरूरतें और समस्याएं नहीं पहुंचेंगी, तो शिक्षा व्यवस्था में प्रभावी सुधार संभव नहीं हो पाएंगे. छात्र आंदोलन का उद्देश्य केवल अपनी मांगों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को Government तक पहुंचाना था, ताकि नीति निर्माण में छात्रों की चिंताओं को भी महत्व दिया जा सके.

BJP MP कंगना रनौत की टिप्पणी पर रिया अहीर ने असहमति जताई. उन्होंने कहा कि यदि अपने व्यवहार की बात करें तो आंदोलन के दौरान उन्होंने कोई गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया और न ही किसी के खिलाफ अपशब्द कहे. उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया. यदि कंगना रनौत ने इस तरह की टिप्पणी की है तो यह उचित नहीं है और इससे छात्रों की भावनाएं आहत होती हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोगों की हरकतों के आधार पर पूरी जेनजी को गलत ठहराना उचित नहीं है. कंगना रनौत का इस प्रकार का बयान बेहद दुखद है और इससे उन युवाओं की छवि प्रभावित होती है, जो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का प्रयास कर रहे हैं.

एएसएच/एबीएम