उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी पर रितुपर्णा सेनगुप्ता ने जताया गर्व, बोलीं- ‘दोबारा नहीं होगा ऐसा कलाकार’

कोलकाता, 24 जुलाई . बांग्ला सिनेमा के महानायक उत्तम कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल में होने वाले जन्मशताब्दी समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी बीच Actress रितुपर्णा सेनगुप्ता ने इस खास आयोजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पश्चिम बंगाल Government की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि Chief Minister सुवेंदु Government द्वारा उत्तम कुमार को सम्मानित करने और उनकी याद में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की पहल बेहद शानदार और गर्व की बात है.

मीडिया से बात करते हुए रितुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह बिल्कुल अद्भुत और शानदार पहल है कि हमारे Chief Minister ने महानायक उत्तम कुमार को याद करने और उन्हें सम्मान देने का कदम उठाया है. यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है.”

उन्होंने कहा, ”मैं श्री शिल्पी संसद से जुड़ी हूं, जिसकी स्थापना उत्तम कुमार ने उस समय जरूरतमंद कलाकारों की सहायता के लिए की थी. मैं इस संस्था की अध्यक्ष हूं. इसलिए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि आज Chief Minister ने इस शानदार पहल के जरिए कई बदलाव करने का फैसला लिया है.”

रितुपर्णा ने बताया कि उत्तम कुमार के जन्मदिन (3 सितंबर) के आसपास कई विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. उन्होंने कहा कि यह साल खास है, क्योंकि महान Actor उत्तम कुमार की 100वीं जयंती मनाई जाएगी.

उन्होंने कहा, ”Chief Minister ने उस स्थान के नवीनीकरण की बात की है, जिसे उत्तम कुमार से जोड़ा जाता है. साथ ही उनके जन्मदिन 3 सितंबर के आसपास कई बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी बनाई गई है. हम अपने महान Actor उत्तम कुमार की 100वीं जयंती मनाने जा रहे हैं.”

Actress ने उत्तम कुमार को अद्वितीय कलाकार बताया, जिनकी लोकप्रियता और योगदान को दोहराया नहीं जा सकता. रितुपर्णा ने कहा, ”महानायक उत्तम कुमार केवल एक ही हैं. वह जो थे, वही रहेंगे और आने वाले समय में भी हमेशा याद किए जाएंगे.”

दरअसल, पश्चिम बंगाल Government महानायक उत्तम कुमार की जन्मशताब्दी को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है. समारोह 3 से 6 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे. इस दौरान उत्तम कुमार के नाम पर एक नया ‘फिल्म केंद्र’ स्थापित करने की योजना बनाई गई है, ताकि सिनेमा और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके.

इसके अलावा कोलकाता नगर निगम द्वारा संचालित पारंपरिक ‘उत्तम मंच’ के नवीनीकरण का भी फैसला लिया गया है. Government का उद्देश्य है कि उत्तम कुमार से जुड़ी यादों और उनकी कला विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाए.

पीके/एएस