ऋशिता को बचपन से ही डांस और अभिनय का शौक था. उन्होंने कथक की ट्रेनिंग भी ली थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही कई बड़े विज्ञापनों का चेहरा बन गईं. लिरिल साबुन के विज्ञापन ने उन्हें घर-घर में पहचान दिला दी. उनकी मुस्कान और स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को काफी पसंद आई.
इसके बाद ऋशिता ने Bollywood का रुख किया. साल 2001 में उन्होंने फिल्म अशोका से डेब्यू किया. इस फिल्म में वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं. हालांकि फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन साल 2003 में आई फिल्म हासिल ने उनकी किस्मत बदल दी. फिल्म में उनके साथ इरफान खान, जिमी शेरगिल और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में थे. ऋशिता ने अपनी सादगी और दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बना ली.
इसके बाद उन्होंने दिल विल प्यार व्यार, अब तक छप्पन, पेज 3, जिज्ञासा, शागिर्द, मिस टनकपुर हाजिर हो और कठपुतली जैसी कई फिल्मों में काम किया. भले ही वह Bollywood की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल नहीं हो पाईं, लेकिन उन्होंने हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी.
ऋशिता उस वक्त भी काफी चर्चा में रहीं जब उनकी गुपचुप शादी की खबर सामने आई. उन्होंने 4 मार्च 2017 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी की थी. परिवार की इच्छा के मुताबिक शादी बेहद निजी तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए. यही वजह थी कि मीडिया को इसकी भनक तक नहीं लगी.
आज ऋशिता भट्ट फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन social media पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और जिंदगी से जुड़े खास पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. उनके चाहने वाले आज भी उन्हें ‘आंखों में तेरा ही चेहरा’ वाली खूबसूरत मुस्कान के लिए याद करते हैं.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content