
भागलपुर, 6 जून . बिहार में भागलपुर जिला के नाथनगर थाना क्षेत्र से Police ने अवैध हथियारों का जखीरा जब्त किया है. इस मामले में Police ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. Police अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि हथियार एकत्र करने का उद्देश्य क्या है.
भागलपुर के नगर Police अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने Saturday को बताया कि Police को गुप्त सूचना मिली थी कि नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में एक अपराधी द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने घर में अवैध हथियार जमा कर रहा है.
इस सूचना पर वरीय Police अधीक्षक के निर्देश पर नगर Police अधीक्षक की निगरानी में अनुमंडल Police पदाधिकारी, नगर–2 तथा नाथनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने उस व्यक्ति के यहां जब छापा मारा तो बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए. उन्होंने बताया कि Police ने यहां से एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा, देसी बंदूक और सात कारतूस बरामद किए. बरामदगी के बाद Police ने आरोपी सुरेश मंडल को मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में नाथनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
एसएसपी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. Police गिरफ्तार सुरेश मंडल के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है. Police यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने इतने हथियार किस उद्देश्य से जमा किए थे और उनका इस्तेमाल किस प्रकार के अपराध में किया जाना था. इधर, एकचारी थाना क्षेत्र में भी एक अपराधकर्मी को एक देशी कट्टा, 25 जिंदा कारतूस तथा चार खोखा के साथ गिरफ्तार किया गया है.
–
एमएनपी/
Skip to content