
मोतिहारी, 25 मई . बिहार में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए Government दृढ़ संकल्पित नजर आ रही है. बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने भी अपराधियों को बिहार छोड़कर जाने या कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है.
इस बीच, पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी) Police ने 131 वांछित अपराधियों के खिलाफ इनाम की घोषणा कर दी है. पूर्वी चंपारण के जिन वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है, उनमें लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के आरोपी के अलावा शराब और भूमाफिया शामिल हैं.
पूर्वी चंपारण के Police अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने Monday को समाचार एजेंसी को बताया, “मोतिहारी जिलान्तर्गत अनुमंडलवार विभिन्न कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है. इनमें कई शराब माफिया के भी नाम हैं.”
उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी जिले के जघन्य कांडों में फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध पुरस्कार की घोषणा की जा चुकी थी. उन्होंने वांछित अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अपराधी 10 दिनों के अंदर न्यायालय में समर्पण करें, अन्यथा न्यायालय से आदेश प्राप्त कर अपराधी के घर की कुर्की जब्ती की जाएगी. फरार चल रहे 131 कुख्यात अपराधियों में 43 स्प्रिट तस्कर, 34 लूट और डकैती, 16 आर्म्स एक्ट, कटिंग गिरोह, जहरीली शराब कांडों के आरोपी शामिल हैं.
उन्होंने वांछित अपराधियों की बजाए सूची जारी की है, जिसमें चंदन कुमार के खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है. इसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. इनकी तलाश Police को जहरीली शराब मामले में है. इस सूची में जिन वांछित अपराधियों के नाम हैं, उनके खिलाफ 25 हजार से 3 हजार रुपए की इनाम की राशि घोषित की गई है.
तुरकौलिया थाना के रंजीत यादव पर राजेश राय पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है. इस पर कुल सात मामले दर्ज हैं, जबकि Police को एक स्प्रिट मामले में इनकी तलाश है. इसी तरह बसंत पासवान पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि ऐसे 131 वांछित अपराधी हैं, जिन पर इनाम घोषित किया गया है.
–
एमएनपी/डीकेपी
Skip to content