
बीजिंग, 3 अगस्त . चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष की पहली छमाही में, चीन के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना विनिर्माण उद्योग ने उत्पादन में तेजी जारी रखी, निर्यात स्थिर रहा और उसमें सुधार हुआ, मुनाफे में वृद्धि जारी रही और निवेश में लगातार बढ़ोतरी हुई.
इस वर्ष की पहली छमाही में, निर्धारित आकार से ऊपर के इलेक्ट्रॉनिक सूचना विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि इसी अवधि में औद्योगिक और उच्च-तकनीकी विनिर्माण उद्योगों की तुलना में क्रमशः 9.4 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत अधिक थी.
मुख्य उत्पादों में, औद्योगिक रोबोटों का उत्पादन 5.38 लाख यूनिट तक पहुंच गया, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई. वहीं, नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन 73.99 लाख यूनिट तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत अधिक है.
इस वर्ष की पहली छमाही में, इलेक्ट्रॉनिक सूचना उत्पादों का निर्यात स्थिर रहा और उसमें सुधार हुआ, उद्योग के संचयी निर्यात वितरण मूल्य में पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो जनवरी से मई तक की तुलना में 1.7 प्रतिशत अधिक है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/
Skip to content