
New Delhi, 21 अगस्त . विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Friday को स्पष्ट किया कि तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा को Political मंजूरी इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि कार्यक्रम उनके पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप नहीं थे.
एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने New Delhi में आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की विदेश यात्राओं के लिए Political मंजूरी देते समय मंत्रालय प्रस्तावित कार्यक्रमों का आकलन करता है.
उन्होंने कहा, “प्रस्तावित कार्यक्रम संबंधित पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप होने चाहिए. इस मामले में अमेरिका के संबंध में ऐसा नहीं था. इसलिए मंजूरी नहीं दी गई.”
जायसवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि रेवंत रेड्डी की ब्रिटेन यात्रा को मंजूरी दी गई थी.
इससे पहले Friday को तेलंगाना Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) ने पुष्टि की कि केंद्र Government से Political मंजूरी नहीं मिलने के बाद Chief Minister ने अमेरिका यात्रा रद्द कर दी है.
बताया गया कि, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को ब्रिटेन और अमेरिका की यात्रा करनी थी. राज्य Government ने निर्धारित प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के तहत दोनों देशों की यात्रा के लिए केंद्र से अनुमति मांगी थी. शुरुआत में केवल ब्रिटेन यात्रा को मंजूरी दी गई.
सीएमओ ने बताया कि जब आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन पहुंच चुका था, तब केंद्र ने राज्य Government को सूचित किया कि अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके बाद Chief Minister ने लंदन से अमेरिका के बोस्टन जाने के बजाय हैदराबाद लौटने का फैसला किया.
Chief Minister कार्यालय के बयान के मुताबिक, रेवंत रेड्डी ने इस फैसले पर निराशा जताई. उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य तेलंगाना के विकास को बढ़ावा देना, शिक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाना और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देना था.
रेवंत रेड्डी ने कहा कि इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत दुनिया के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों को भारत, तेलंगाना और हैदराबाद से जोड़ना था. उनके मुताबिक, इससे राज्य के युवाओं को शीर्ष आइवी लीग विश्वविद्यालयों और दुनिया के अग्रणी शिक्षण संस्थानों से शिक्षा, कौशल और प्रशिक्षण हासिल करने के अवसर मिल सकते थे.
Chief Minister ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और युवाओं के भविष्य के मुद्दे पर सभी को राजनीति और चुनाव से ऊपर उठकर सोचना चाहिए.
अमेरिका यात्रा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र और तेलंगाना Government के बीच Political मतभेद भी सामने आए हैं. जहां राज्य Government ने इसे “Political कारणों” से अनुमति नहीं दिए जाने का आरोप लगाया है, वहीं विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम Chief Minister के पद और यात्रा के उद्देश्य के अनुरूप नहीं थे.
–
केआर/
Skip to content