
New Delhi, 28 अप्रैल . स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के छठे चरण के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना जताई है.
एनएफएचएस देश में किए गए सबसे बड़े और व्यापक नमूना सर्वेक्षणों में से एक है. एनएफएचएस-6 में देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 6,79,238 परिवारों को शामिल किया गया था. 2023-24 के दौरान आयोजित इस सर्वेक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य और संबंधित संकेतकों पर उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़े जुटाना है ताकि नीति निर्माताओं और कार्यक्रम प्रबंधकों को India के स्वास्थ्य क्षेत्र में मानक निर्धारित करने और समय के साथ प्रगति का आकलन करने में सहायता मिल सके.
एनएफएचएस-6 में डेटा संग्रह के लिए पूरी तरह से डिजिटल माध्यम का उपयोग किया गया है, जिसमें कंप्यूटर-असिस्टेड पर्सनल इंटरव्यूइंग (सीएपीआई) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है. इसमें वास्तविक समय में त्रुटियों का पता लगाने, जांच करने और डेटा की गहन समीक्षा करने के लिए अंतर्निहित प्रावधान हैं. डेटा संग्रह में कठोर क्षेत्रीय पर्यवेक्षण और निगरानी शामिल थी. अनुमानों की सटीकता, निरंतरता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए डेटा प्रसंस्करण के दौरान बहुस्तरीय जांच, व्यापक सत्यापन और समीक्षा की गई है. एनएफएचएस का पांचवां चरण 2019-21 में आयोजित किया गया था.
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) India भर में जनसंख्या, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी विस्तृत जानकारी एकत्रित करने के लिए किया जाने वाला एक व्यापक, बहु-स्तरीय घरेलू सर्वेक्षण है. यह सर्वेक्षण India Government के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) द्वारा Mumbai स्थित अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान (आईआईपीएस) की नोडल एजेंसी के रूप में संचालित किया जाता है.
एनएफएचएस का मुख्य उद्देश्य प्रजनन दर, मृत्यु दर, परिवार नियोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, एनीमिया, गैर-संचारी रोग, एचआईवी से संबंधित व्यवहार और महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख संकेतकों पर उच्च गुणवत्ता वाले, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधि आंकड़े उपलब्ध कराना है. ये आंकड़े नीति निर्माण, कार्यक्रम मूल्यांकन और राज्य एवं जिला स्तर पर राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्वास्थ्य एवं विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए एक महत्वपूर्ण साक्ष्य आधार के रूप में कार्य करते हैं.
–
ओपी/पीएम
Skip to content