
Lucknow, 7 अगस्त . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने Friday को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर Prime Minister Narendra Modi की अपील पर टिप्पणी की. इसके साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी, आरक्षण व्यवस्था, कांवड़ यात्रा से जुड़े विवाद समेत कई अन्य मुद्दों पर अपनी राय रखी.
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर Prime Minister मोदी की अपनी पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आज का दिन हथकरघा से जुड़े सभी लोगों को सम्मान देने का दिन है. हथकरघा केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि भारतीय समाज और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. सदियों से भारतीय परिधान और हस्तशिल्प की पहचान दुनिया भर में रही है. हथकरघा India की ऐतिहासिक धरोहर है और इससे जुड़े सभी कारीगरों को Government याद करती है. राज्य और केंद्र Government इस क्षेत्र के विकास के लिए नीतियां बना रही हैं और हथकरघा से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी का संजय निषाद ने समर्थन किया. उन्होंने कहा कि राजनीति का केंद्र युवाओं को होना चाहिए क्योंकि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है. कहा जाता है कि जिधर जवानी चलती है, उधर जमाना चलता है. राजनीति युवाओं की अभिभावक है. जब सड़क पर युवाओं की आवाज उठती है तो उसकी गूंज सदन तक पहुंचती है और जब सदन में चर्चा होती है तो समस्याओं का समाधान निकलता है.
मोहन भागवत द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान को लेकर संजय निषाद ने कहा कि पिछली Governmentों ने सामाजिक न्याय के साथ अन्याय किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई वर्गों का अधिकार छीनकर दूसरे वर्गों को लाभ दिया गया. सामाजिक न्याय समिति की सिफारिशों के अनुरूप आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा होनी चाहिए. पिछड़े वर्गों की सभी जातियों को उनकी वास्तविक आबादी और स्थिति के अनुसार अलग-अलग आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए, न कि केवल समूह के आधार पर. वर्तमान व्यवस्था में मजबूत वर्ग अधिक लाभ उठा लेते हैं जबकि कमजोर और वंचित समुदाय पीछे रह जाते हैं.
रामपुर Police अधीक्षक द्वारा गौकशी को लेकर दिए गए बयान पर संजय निषाद ने कहा कि India में सभी धर्मों की आस्था का सम्मान होना चाहिए. जो लोग गौकशी जैसे कृत्यों में शामिल हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
मौलाना साजिद रशीदी द्वारा कांवड़ियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय या धार्मिक आस्था के खिलाफ गैर-संवैधानिक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार्य नहीं है. ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए ताकि समाज में सौहार्द बना रहे.
प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित छात्र सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय निषाद ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यदि पिछली Governmentों ने युवाओं के लिए समय रहते प्रभावी नीतियां बनाई होतीं तो आज युवाओं को अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने की आवश्यकता नहीं पड़ती. वर्तमान Government युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी शिक्षा, रोजगार तथा विकास के लिए लगातार काम कर रही है.
अपनी पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंत्री संजय निषाद ने बताया कि आज से मंडली कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत हो रही है. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में सातों जिलाध्यक्ष, Lok Sabha प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी और गांव स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल होंगे. पहले चरण में प्रतिदिन आठ-आठ मंडलियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. साथ ही 16 अगस्त को Lucknow में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं. पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है.
–
Skip to content