वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

New Delhi, 29 मई . पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईंधन आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच India के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. India के लिए लगभग 2.70 लाख मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर आ रहा मार्शल आइलैंड्स का टैंकर ‘निसोस केरोस’ सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है. यह टैंकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के लिए चार्टर्ड किया गया है और इसके 3 जून 2026 तक विशाखापट्टनम पहुंचने की उम्मीद है.

Friday को जारी एक आधिकारिक बयान में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि टैंकर में 25 विदेशी क्रू सदस्य मौजूद हैं, जबकि इसमें कोई भारतीय नाविक नहीं है. मंत्रालय लगातार विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े पक्षों के साथ मिलकर हालात पर नजर बनाए हुए है.

Government के मुताबिक, फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 96 घंटों में किसी भी भारतीय जहाज या भारतीय क्रू वाले विदेशी जहाज से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है.

डीजी शिपिंग कंट्रोल रूम लगातार हालात की निगरानी कर रहा है. कंट्रोल रूम सक्रिय होने के बाद से अब तक 10,841 कॉल और 24,098 से ज्यादा ईमेल प्राप्त हुए हैं. पिछले 96 घंटों में ही 509 कॉल और 1,332 ईमेल नाविकों, उनके परिवारों और समुद्री हितधारकों की ओर से मिले.

Government अब तक खाड़ी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से 3,422 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर चुकी है, जिनमें पिछले 96 घंटों में लौटे 47 नाविक भी शामिल हैं.

Government ने यह भी बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान से 2,557 भारतीय नागरिकों को जमीनी सीमा मार्गों के जरिए सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की है. India भर में बंदरगाहों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और कहीं भी भीड़भाड़ की सूचना नहीं मिली है.

विदेश मंत्रालय खाड़ी और पश्चिम एशिया क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रख रहा है और इस क्षेत्र में भारतीय समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है.

डीबीपी