
Mumbai , 18 अगस्त . निर्देशक जेसन संजय की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. इस फिल्म को अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म के निर्माताओं ने Tuesday को social media के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की. पहले यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.
फिल्म में Actor संदीप किशन मुख्य किरदार में है. फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस कर रहा है. प्रोडक्शन हाउस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज डेट की जानकारी देते हुए लिखा, ”2 अक्टूबर को डकैती के लिए तारीख याद रखें. ‘सिग्मा’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है.”
बता दें कि इससे पहले फिल्म की रिलीज 31 जुलाई 2026 तय की गई थी. जुलाई में ही संदीप किशन ने social media पर बताया था कि उन्होंने फिल्म में अपने हिस्से की डबिंग पूरी कर ली है. उस समय उन्होंने लिखा था कि ‘सिग्मा’ के लिए उनकी डबिंग पूरी हो गई है और फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी. हालांकि, बाद में निर्माताओं ने रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
फिल्म की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में पूरी हो गई थी. उस समय लाइका प्रोडक्शंस ने social media पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की थी. प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद बीटीएस पल भी साझा किए थे, जिनमें पूरी टीम फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी मनाती नजर आई थी.
‘सिग्मा’ को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता की एक बड़ी वजह इसके निर्देशक जेसन संजय हैं. यह फिल्म जेसन संजय के निर्देशन में पहली फिल्म है. वह तमिलनाडु के Chief Minister और मशहूर Actor विजय के बेटे हैं. ऐसे में उनके निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म पर शुरुआत से ही लोगों की नजर बनी हुई है.
फिल्म में Actress कैथरीन ट्रेसा भी नजर आएंगी. बताया जा रहा है कि वह संदीप किशन के साथ एक खास गाने में डांस करती दिखाई देंगी.
फिल्म की कहानी एक ऐसे मुख्य किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने नियमों के मुताबिक जिंदगी जीता है. फिल्म में डकैती, खजाने की तलाश, रहस्य, रोमांच और हास्य का मिश्रण देखने को मिलेगा.
‘सिग्मा’ को तमिल और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया है. फिल्म की शूटिंग चेन्नई और सेलम जैसे जगहों पर की गई है.
–
पीके/एएस
Skip to content