रूस और चीन के बीच संबंध अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुके हैं : पुतिन

मास्को, 19 मई . रूसी President व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस और चीन के बीच संबंध अभूतपूर्व स्तर पर पहुंच चुके हैं और दोनों देश एक-दूसरे की संप्रभुता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर समर्थन देने के लिए तैयार हैं.

व्लादीमिर पुतिन ने बीजिंग यात्रा से पहले एक वीडियो संदेश में कहा, ” चीन दौरे को लेकर मैं बहुत प्रसन्न हूं. मेरे लंबे समय के अच्छे मित्र और चीन के President शी जिनपिंग के निमंत्रण पर मैं ये यात्रा कर पा रहा हूं.”

रूसी President के अनुसार, रूस और चीन के शीर्ष स्तर पर नियमित बातचीत दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने और उनके व्यापक सहयोग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है.

उन्होंने कहा कि 25 साल पहले हुए “अच्छे पड़ोसी और मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि” ने दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी थी, और आज यह संबंध एक “अभूतपूर्व स्तर” पर पहुंच चुके हैं.

पुतिन के अनुसार, दोनों देशों के रिश्ते आपसी समझ, विश्वास और समानता पर आधारित हैं. वे एक-दूसरे के मूल हितों और संप्रभुता की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सहयोग करते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि रूस और चीन अपने Political, आर्थिक और रक्षा संबंधों को लगातार मजबूत कर रहे हैं. पीपुल-टू-पीपुल कनेक्ट बढ़ रहा है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी खूब हो रहा है.

President पुतिन ने कहा कि दोनों देश मिलकर ऐसे कदम उठा रहे हैं जो द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा कर उनकी आगे की राह आसान कर रहे हैं. रूस और चीन के बीच वीजा-मुक्त व्यवस्था से पर्यटन और व्यापारिक यात्राएं आसान हुई हैं, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ा है.

आर्थिक सहयोग को लेकर उन्होंने कहा कि “दोनों देशों का व्यापार अब 200 अरब डॉलर से अधिक हो चुका है और तेजी से बढ़ रहा है.”

उन्होंने यह भी बताया कि रूस और चीन ने अपने अधिकांश व्यापारिक लेन-देन अब राष्ट्रीय मुद्राओं (रूबल और युआन) में करना शुरू कर दिया है, जिससे आर्थिक सहयोग और मजबूत हुआ है.

केआर/