भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल

नीस/New Delhi, 17 जून . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Wednesday को कहा कि उन्होंने मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट II से मुलाकात की और स्थिरता, ब्लू इकोनॉमी, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में भारत-मोनाको साझेदारी के विस्तार पर चर्चा की.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि उन्होंने नीस में आयोजित प्रमुख ‘India इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी, जिसने India के जीवंत प्रौद्योगिकी और नवाचार इकोसिस्टम को प्रदर्शित किया तथा वैश्विक सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

गोयल ने social media मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे विश्वास है कि भारत-मोनाको संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे.”

इससे पहले, पीयूष गोयल ने नीस में आयोजित ‘India इनोवेट्स 2026’ के समापन समारोह को संबोधित किया और पिछले तीन दिनों में प्राप्त उपलब्धियों पर विश्वास व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां भारत-फ्रांस नवाचार साझेदारी की अपार संभावनाओं को दर्शाती हैं.

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि Prime Minister मोदी और फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों के प्रेरणादायक नेतृत्व तथा ‘भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ के तहत उनकी साझा दृष्टि ने उस मजबूत नींव का निर्माण किया, जो आज एक वास्तविक परिवर्तनकारी मंच के रूप में उभरकर सामने आई है.

Union Minister पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, “मैंने उद्योग जगत के नेताओं, सीईओ, निवेशकों और नवोन्मेषकों को बड़े पैमाने पर नवाचार से संचालित एक उज्ज्वल और सतत भविष्य के निर्माण के लिए India के साथ मिलकर काम करने का निमंत्रण दिया.”

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस के ग्रास शहर स्थित प्रतिष्ठित फ्रैगोनार्ड फैक्ट्री का भी दौरा किया. इस यात्रा के दौरान उन्हें उस ऐतिहासिक विरासत की प्रेरक झलक देखने को मिली, जिसने कई पीढ़ियों से वैश्विक इत्र और सुगंध उद्योग को आकार दिया है.

उन्होंने लक्जरी विनिर्माण, डिजाइन और उच्च मूल्य व्यापार के क्षेत्रों में India और फ्रांस के बीच सहयोग को और गहरा करने की व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की.

पीयूष गोयल ने कहा, “फ्रांस की विशेषज्ञता को India की समृद्ध विरासत, गहन पारंपरिक ज्ञान और कुशल कार्यबल के साथ जोड़कर हम नवाचार के नए अवसरों का सृजन कर सकते हैं और प्रीमियम सुगंध तथा लक्जरी क्षेत्रों में India को एक अग्रणी शक्ति के रूप में स्थापित कर सकते हैं.”

इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस के नीस शहर में स्थित प्रतिष्ठित गैलरीज लफाएटे नाइस मसीना में India की डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई का शुभारंभ भी किया.

पीएम