भारत की सबसे खूबसूरत Vedanta Zinc City Half Marathon के तीसरे संस्करण के लिए Registration 1 जून से

6 सितंबर को उदयपुर में होगी AIMS Certified मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे हिस्सा

उदयपुर, 29 मई 2026 । विश्व की सबसे बड़ी Integrated Zinc उत्पादक कंपनी Hindustan Zinc Limited ने वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण की घोषणा की है। यह मैराथन 6 सितंबर 2026 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होगी। हिंदुस्तान जिंक द्वारा Anybody Can Run के सहयोग से आयोजित यह दौड़ दूसरे संस्करण की शानदार सफलता के बाद एक बार फिर देशभर के प्रतिभागियों को फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के बीच दौड़ने का यादगार अनुभव देगी।

इस मैराथन की खासियत इसका खूबसूरत रूट रहेगा, जो प्रसिद्ध Fateh Sagar Lake और अरावली पर्वतमाला के मनमोहक दृश्यों के बीच से होकर गुजरेगा। पिछले संस्करण में 27 राज्यों सहित कई देशों के Elite और Amateur Runners समेत 7,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन में प्रतिभागियों के लिए Half Marathon 21 किलोमीटर, Cool Run 10 किलोमीटर, Dream Run 5 किलोमीटर और Race with Champions जैसी श्रेणियां शामिल होंगी। Race with Champions में विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी भाग लेंगे। इस मैराथन को Association of International Marathons and Distance Races (AIMS) द्वारा आधिकारिक मान्यता प्राप्त है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह आयोजन उदयपुर को वैश्विक Running Map पर उभरते हुए शहर के रूप में स्थापित कर रहा है। इच्छुक प्रतिभागी 1 जून 2026 से Registration कर सकेंगे।

भारत की सबसे खूबसूरत Marathon के रूप में पहचान बना चुकी यह दौड़ प्रतिभागियों को उदयपुर की प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और संस्कृति का अनूठा अनुभव कराएगी। फतेह सागर झील के शांत वातावरण से लेकर अरावली की सुरम्य पहाड़ियों तक, हर कदम प्रतिभागियों के लिए यादगार रहेगा। आयोजन के दौरान Anybody Can Run द्वारा प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। पूरे रूट पर Hydration Station, Medical Support, अनुभवी Physiotherapist और Doctors की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

पिछले दो वर्षों में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन केवल एक Sports Event नहीं, बल्कि Community Fitness, Civic Pride और Purposeful Participation का प्रतीक बन चुकी है। इस आयोजन ने उदयपुर को Running Wellness और Sports Tourism Destination के रूप में मजबूत पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही यह शहर की संस्कृति, प्रकृति और विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने का माध्यम भी बना है।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 के लिए Registration 1 जून 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू होंगे। प्रतिभागी Udaipur Marathon और हिंदुस्तान जिंक के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकेंगे। Registration तब तक खुले रहेंगे, जब तक सभी स्लॉट भर नहीं जाते। इसके अलावा Virtual Run का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे दुनिया के किसी भी हिस्से से प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकेंगे।

प्रतिभागियों को इस बार हिंदुस्तान जिंक की खदानों से प्रेरित विशेष Zinc Finisher Medal दिया जाएगा, जो जिंक सिटी की पहचान और भावना का प्रतीक होगा। देश और विदेश से बड़ी संख्या में धावकों के इस आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है, जो अब देश के सबसे चर्चित Community Sports Events में शामिल हो चुका है।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन जैसी पहलों के माध्यम से हिंदुस्तान जिंक Community Development, Grassroot Sports और Active Lifestyle को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी ने Sports Ecosystem को मजबूत करने के लिए Zinc Football Academy, Grassroot Football Development Program और Community Sports Platforms जैसी कई पहलें शुरू की हैं, जो युवाओं के विकास, समावेश और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करती हैं।