मोहन भागवत की यात्रा के दौरान ट्रेन पर हुए पथराव को लेकर मौलाना अब्बास बोले- ‘दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई’

गाजियाबाद, 12 जून . शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस पर हुए पथराव की घटना की आलोचना की है. उन्होंने ऐसी घटनाएं हमारे देश और समाज के लिए हानिकारक हैं. इसके साथ ही, मौलाना अब्बास ने गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के Police वेरिफिकेशन के आदेश पर भी प्रतिक्रिया दी.

मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “India के एक बड़े संगठन के सरसंघचालक मोहन भागवत को इस घटना का सामना करना पड़ा है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं. मेरा मानना ​​है कि इस मामले की जांच के लिए जल्द से जल्द एक कमेटी बनाई जानी चाहिए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.”

सैयद सैफ अब्बास ने यह भी कहा कि ऐसी घटनाएं हमारे देश और समाज के लिए हानिकारक हैं.

दरअसल, फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास Lucknow-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर पत्थर फेंके गए थे. इसी कोच में संघ प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे. हालांकि, इस घटना में मोहन भागवत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था.

वहीं, मौलाना सैयद सैफ अब्बास ने गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के Police वेरिफिकेशन के फैसले पर जिला प्रशासन की सराहना की. उन्होंने कहा, “गाजियाबाद के जिलाधिकारी का जारी किया गया आदेश मेरी राय में एक बहुत अच्छा कदम है. आज के हालात में, जब ऐसी घटनाएं और गड़बड़ियां हो रही हैं, यह जानना और पहचानना जरूरी है कि सही लोग कौन हैं और गलत कौन. इस आदेश से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा. इस तरह आपसी दुश्मनी की घटनाओं में भी कमी आएगी.”

बता दें कि गाजियाबाद जिला प्रशासन ने सभी जिम ट्रेनरों के लिए Police वेरिफिकेशन और आईडी दिखाना अनिवार्य कर दिया है. गाजियाबाद में संचालित सभी जिमों में कार्यरत ट्रेनरों की पहचान के लिए जिला प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है.

डीसीएच/