
Lucknow, 19 अगस्त . Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर Enforcement Directorate (ईडी) की कार्रवाई को लेकर भाजपा Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी विरोधी तथा स्कूल बंद करवाने वाले भाजपा नेताओं की ओर से विरोधियों के खिलाफ ईडी की छापेमारी की जा रही है जबकि भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही है.
अखिलेश यादव ने Wednesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ईडी की कार्रवाई के जरिए भाजपा अपने बचे हुए साम्प्रदायिक समर्थकों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने विभिन्न भ्रष्टाचार के मामलों और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए Government पर निशाना साधा.
सपा प्रमुख ने अपने ट्वीट में लिखा कि शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी विरोधी, स्कूलबंद करवाने वाले भाजपाई और उनके संगी-साथी यूनिवर्सिटी बनानेवालों के खिलाफ ईडी की छापेमारी कर रहे हैं जिससे कि उनके 1-2% बचे हुए साम्प्रदायिक संकीर्ण सोच के कुतर्की समर्थकों को संतुष्ट कर पाएं जबकि उन भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो निम्नांकित आपराधिक कांडों में संलिप्त हैं.
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले से लेकर सत्ता के संरक्षण में सजातीय अपराधियों, कोडीन कफ सिरप की तस्करी और भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र भी किया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल में निर्मित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बदहाल, हिचकोले खाते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गड्ढायुक्त Kanpur-Lucknow एक्सप्रेसवे, ग्रीन कॉरीडोर दरारी, खटपट सड़कें, गिरते पुल, ढहती टंकियां, निर्मित टपकती छतें, स्टेशन की दीवार जैसी घटनाओं को लेकर भी Government पर हमला बोला.
अखिलेश यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में दूसरे राज्यों में पकड़े जाने वाले भ्रष्ट Policeकर्मियों का भी जिक्र किया. इसके अलावा सपा प्रमुख ने महाकुंभ में कथित तौर पर की गई हेराफेरी, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के नाम पर कथित बड़े पैमाने के भ्रष्टाचार और अस्वीकृत भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर भी आरोप लगाए. अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी दुर्व्यवहार और दुर्वचनों पर प्रचार की पुताई करके 7,000 करोड़ रुपए में हिस्सा बांट रहे हैं.
–
विकेटी/एसके
Skip to content