चतरा रेल लाइन परियोजना को लेकर सांसद कालीचरण बोले, अधिग्रहण प्रक्रिया तेज की जाएगी

चतरा, 29 मई . Jharkhand के चतरा में रेल कनेक्टिविटी को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही जमीनी स्तर पर काम शुरू होने को लेकर BJP MP कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा में रेल लाइन को लेकर काफी लंबे वक्त से सुनते आ रहे थे, लेकिन इस बार चतरा और गया रेल लाइन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है.

सांसद कालीचरण सिंह ने आगे कहा कि चतरा की भावनाओं को देखते हुए पीएम मोदी ने 75 किलोमीटर रेल लाइन के लिए अश्विनी वैष्णव को निर्देश दिया कि चतरा को रेल की सुविधा मिलनी चाहिए. चतरा का सौभाग्य है कि यह बड़ा काम किया जा रहा है. मेरे Lok Sabha क्षेत्र का यह दूसरा बड़ा कार्य है. उन्होंने कहा कि चिरमिरी रेल लाइन परियोजना की भी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

सांसद ने कहा कि चतरा-गया रेल लाइन को स्पेशल स्टेटस दिया गया है. स्पेशल स्टेटस के अनुसार, 531 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं. इसमें जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाएगी और जितनी भी कठिनाइयां होंगी, उनको दूर किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि चतरा Lok Sabha में 4-5 मुख्य परियोजनाएं हर विधानसभा की अलग-अलग हैं. अगले दो-तीन महीनों में फ्लाईओवर की भी समस्या दूर होकर टेंडर की ओर जा जाएगा.

परैया-चतरा नई रेल लाइन परियोजना बिहार और Jharkhand को जोड़ने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण रेलवे योजना है. रेल मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा दिया गया है. इसके साथ ही चतरा जिले के निवासियों की आजादी के बाद से चली आ रही लगभग 75 से 78 साल पुरानी मांग पूरी होने वाली है. रेल लाइन की कुल लंबाई 75.1 किलोमीटर होगी.

एसडी/