बांद्रा में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ बोले, कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे

Mumbai , 21 मई . बांद्रा ईस्ट के गरीब नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक ने से बातचीत में बताया कि 19 मई को कार्रवाई शुरू की गई थी. कार्रवाई शुरू करने से पहले काफी डिटेल में इसकी प्लानिंग की गई.

उन्होंने बताया 1200 लोगों की तैनाती की गई, जिसमें 500 सिटी Police थी, 250 आरपीएफ और जीआरपी के 200 जवानों की तैनाती की गई. उन्होंने बताया कि कल शाम तक हमने लगभग 60 प्रतिशत काम पूरा कर लिया था और आज तोड़फोड़ का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.

विनीत अभिषेक ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह मामला बहुत संवेदनशील है और इसमें मानवीय पहलू भी शामिल है. हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं. अगर किसी को कोई कठिनाई होती है, तो हम उनकी मदद करने की भी कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि कल दिनभर में पानी की 2000 से ज्यादा बोतलें बांटी गईं. शाम को भोजन भी वितरित किया गया. हमारी पूरी कोशिश है कि संवेदनशील मामले को उसी हिसाब से डील किया जाए. हम उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कर रहे हैं.

विनीत अभिषेक ने बताया कि उच्च न्यायालय का आदेश काफी सख्त है कि 100 चिह्नित संरचना को छोड़कर बाकी सभी अवैध हैं, उन सभी को गिराया जाए. उन्होंने बताया कि कल जो 10 से 15 मिनट की कुछ गतिविधि हुई, उसको काफी अच्छे तरीके से हैंडल किया गया.

एसडी/