
Bengaluru, 11 जून . India इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने Bengaluru कॉम्प्लेक्स में स्थायी आधार पर योग्य उम्मीदवारों की विभिन्न 14 पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैंकेंसी की घोषणा की है.
बीईएल की ओर से जारी 14 रिक्तियों में जूनियर सुपरवाइजर (सुरक्षा) के 1 और हवलदार (सुरक्षा) के 13 पद शामिल हैं. इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर डाक करने की सलाह दी जाती है.
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास दोनों ही पोस्ट के लिए एसएसएलसी के साथ भारतीय सशस्त्र बलों में 15 वर्षों की सेवा और जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) की रैंक होनी चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 43 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा, शॉर्टलिस्ट, लिखित परीक्षा, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी जूनियर सुपरवाइजर (सुरक्षा) पद के लिए 24,500 से 90,000 रुपए और हवलदार (सुरक्षा) पोस्ट के लिए 20,500 से 79,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले India इलेक्ट्रॉनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे ‘मैनेजर (मानव संसाधन/सीएसजी), India इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, जलाहल्ली पोस्ट, Bengaluru-560013’ पते पर डाक कर दें.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content