Highest-ever EBITDA ₹8,074 करोड़, Revenue ₹13,747 करोड़ पहुंचा; Zinc Production और Lowest Cost ने बनाया नया रिकॉर्ड

उदयपुर, 24 जुलाई 2026 (Indias News)। विश्व की सबसे बड़ी Integrated Zinc Producer और वैश्विक स्तर पर शीर्ष 10 Silver Producers में शामिल हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी ने ₹13,747 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक Revenue from Operations दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 77 प्रतिशत अधिक है। वहीं कंपनी का Highest-ever EBITDA ₹8,074 करोड़ रहा, जिसमें 109 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी का Net Profit 145 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड ₹5,469 करोड़ पहुंच गया।
इस शानदार प्रदर्शन की मुख्य वजह लगातार पांचवें वर्ष पहली तिमाही में 268 KT का सर्वाधिक Mined Metal Production और प्रति टन केवल 851 अमेरिकी डॉलर की सबसे कम Quarterly Zinc Cost of Production रही। मजबूत परिचालन, प्रभावी Cost Management और उद्योग में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त ने कंपनी को दुनिया के सबसे कम लागत वाले जिंक उत्पादकों में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद की।
अमरेंदु प्रकाश होंगे नए CEO, अमित गुप्ता बने CFO
हिंदुस्तान जिंक के निदेशक मंडल ने अमरेंदु प्रकाश को 1 अगस्त 2026 से कंपनी का Chief Executive Officer (CEO) एवं Whole-time Director नियुक्त किया है। भारतीय इस्पात उद्योग में तीन दशक से अधिक अनुभव रखने वाले अमरेंदु प्रकाश इससे पहले SAIL के Chairman एवं Managing Director रह चुके हैं।
वहीं अमित गुप्ता ने 1 जून 2026 से कंपनी के Chief Financial Officer (CFO) का पद संभाल लिया है। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और वेदांता समूह में Strategic Finance, Capital Allocation, Business Transformation और Corporate Governance का व्यापक अनुभव रखते हैं।
ESG और Sustainability में भी मजबूत उपलब्धियां
पहली तिमाही के दौरान हिंदुस्तान जिंक ने Sustainability और ESG क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। चंदेरिया के बाद Rampura Agucha Mine भारत की पहली ऐसी खदान बनी जिसे Zinc Mark Certification प्राप्त हुआ। कंपनी पहली बार Dow Jones Best in Class Index (Emerging Markets) में शामिल हुई। इसके अलावा Debari Zinc Smelter में भारत की पहली 250 Metric Tonne क्षमता वाली Electric Crane तैनात की गई।
कंपनी ने राजस्थान में कर्मचारियों के परिवहन के लिए 41 Electric Buses का सबसे बड़ा बेड़ा भी शुरू किया। साथ ही TIME World’s Most Sustainable Companies 2026 की सूची में भी स्थान बनाया। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए Advantek Associates LLP और Aero Eagle Automobiles Private Limited के साथ Hydrogen Fuel एवं Clean Energy Solutions पर एमओयू किए गए। वहीं TERI के साथ चंदेरिया में 250 हेक्टेयर Ecological Restoration Project के लिए भी समझौता किया गया।
CEO ने कहा- परिचालन उत्कृष्टता से मिला रिकॉर्ड प्रदर्शन
हिंदुस्तान जिंक के CEO अरुण मिश्रा ने कहा कि कंपनी ने लगातार पांचवें वर्ष पहली तिमाही में सर्वाधिक 268 KT Mined Metal Production हासिल किया है, जो विश्वस्तरीय परिसंपत्तियों और Operational Excellence का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि Debottlenecking Initiatives के जरिए Refined Metal Production में लगातार सुधार हो रहा है और कंपनी दुनिया के सबसे कम लागत वाले जिंक उत्पादकों में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि Infrastructure Development और Energy Transition के कारण जिंक की मांग लगातार बढ़ रही है और कंपनी जिम्मेदार विकास तथा दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए प्रतिबद्ध है।
CFO बोले- मजबूत बैलेंस शीट से मिलेगा दीर्घकालिक विकास
CFO अमित गुप्ता ने कहा कि पहली तिमाही में कंपनी का Net Profit 145 प्रतिशत बढ़कर ₹5,469 करोड़ और EBITDA 109 प्रतिशत बढ़कर ₹8,074 करोड़ पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि Operational Excellence, Cost Competitiveness और अनुशासित Financial Management का परिणाम है। मजबूत Balance Sheet और Capital Allocation के बल पर कंपनी भविष्य में भी लगातार विकास और Shareholders के लिए Long-term Value Creation जारी रखेगी।
उत्पादन, लागत और नकदी प्रवाह में भी रिकॉर्ड
पहली तिमाही में कंपनी का Refined Metal Production 260 KT रहा, जबकि Refined Metal Sales बढ़कर 258 KT पहुंच गई। Silver Production 149 MT रही। Zinc Cost of Production घटकर 851 डॉलर प्रति टन रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 प्रतिशत कम है। कंपनी ने Growth Capex से पहले ₹5,253 करोड़ का मजबूत Free Cash Flow दर्ज किया।
Renewable Energy की हिस्सेदारी बढ़कर कुल बिजली खपत का 22 प्रतिशत हो गई। कंपनी ने कर्नाटक के गुंडलुपेट Rare Earth Elements (REE) एवं Yttrium Block की Mining Lease भी हासिल की। इसके अलावा ₹11 प्रति शेयर का पहला Interim Dividend घोषित किया गया, जिसकी कुल राशि ₹4,648 करोड़ है।
मजबूत वित्तीय स्थिति और परियोजनाओं में तेजी
30 जून 2026 तक कंपनी के पास ₹12,892 करोड़ की Cash एवं Investments उपलब्ध थीं, जबकि कुल Borrowings ₹7,320 करोड़ रहीं। कंपनी को CRISIL की ओर से AAA Credit Rating भी प्राप्त है।
राजस्थान सहित राष्ट्रीय राजस्व में कंपनी का योगदान भी मजबूत रहा। पहली तिमाही में कंपनी ने लगभग ₹6,450 करोड़ का योगदान सरकारी खजाने में दिया, जिसमें राजस्थान सरकार को लगभग ₹1,700 करोड़ की Royalty और अन्य भुगतान शामिल हैं।
कंपनी की 510 KTPA Fertiliser Plant परियोजना दूसरी तिमाही FY27 तक पूरी होने की उम्मीद है। दरीबा में Lead एवं Silver Recovery Project, देबारी में 250 KTPA Refined Zinc Expansion तथा Rampura Agucha में भारत के पहले 10 MTPA Tailings Reprocessing Plant पर भी तेजी से कार्य जारी है।
Skip to content