
कोलकाता, 13 जून . तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के Lok Sabha संसदीय दल में जारी बगावत अब और खुलकर सामने आती दिख रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोलकाता उत्तर से सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय भी Saturday को बागी सांसदों के गुट के साथ नजर आए और उन्होंने Union Minister तथा भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की.
जानकारी के अनुसार, सुदीप बंद्योपाध्याय और टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी रॉय Saturday को दिल्ली एयरपोर्ट से एक ही कार में Union Minister भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचे. वहां पहले से ही बागी टीएमसी सांसदों की बैठक चल रही थी.
पिछले कुछ दिनों से Union Minister भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी के बागी सांसदों की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं. इस बागी गुट का नेतृत्व सांसद काकोली घोष दस्तिदार और शताब्दी रॉय कर रही हैं. ऐसे में सुदीप बंद्योपाध्याय का इस गुट के साथ जुड़ना Political रूप से काफी अहम माना जा रहा है.
बताया गया है कि सुदीप बंद्योपाध्याय Saturday सुबह कोलकाता से दिल्ली पहुंचे. शताब्दी रॉय भी उसी विमान से दिल्ली गई थीं. दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों नेता एक ही वाहन से भूपेंद्र यादव के आवास पहुंचे.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही टीएमसी के भीतर आंतरिक कलह बढ़ती जा रही है. पार्टी पहले ही राज्य विधानसभा में अपने संसदीय दल पर नियंत्रण खो चुकी है और अब Lok Sabha में भी बगावत के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं.
1 जून को Lok Sabha में टीएमसी सांसदों के एक बड़े वर्ग ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व के खिलाफ असंतोष जाहिर किया था. उसी दिन, जब ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी दिल्ली में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल थे, तब Lok Sabha में टीएमसी सांसदों के बीच विभाजन की खबरें सामने आई थीं.
बागी गुट की प्रमुख नेताओं में शामिल काकोली घोष दस्तिदार ने दावा किया था कि उनके साथ पार्टी के करीब 20 सांसद हैं और वे केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए Government का समर्थन करेंगे.
Friday को 19 टीएमसी सांसदों के हस्ताक्षर वाला एक दस्तावेज भी सामने आया था, हालांकि उसमें सुदीप बंद्योपाध्याय के हस्ताक्षर नहीं थे. इसके बावजूद Saturday को उनका शताब्दी रॉय के साथ भूपेंद्र यादव से मिलना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि बागी गुट को एक और वरिष्ठ सांसद का समर्थन मिल गया है.
–
डीएससी
Skip to content