रियासी पुलिस ने नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, एसएमवीडी ट्रैक पर हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर, 18 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर की रियासी Police को Saturday को नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. एसएसपी रियासी श्री मुकुंद तिबरेवाल (आईपीएस) की निगरानी में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान’ के हिस्से के रूप में रियासी Police जिले में नशे की बुराई के खिलाफ लगातार अपना अभियान चला रही है.

इसी क्रम में Saturday को Police पोस्ट बाणगंगा के अधिकार क्षेत्र के भीतर एसएमवीडी ट्रैक पर नाका चेकिंग और तलाशी ड्यूटी के लिए तैनात Police टीम ने एक विशेष नाका स्थापित किया. इसी दौरान Police टीम को लगभग सुबह 07:30 बजे चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के ऊपर संदेह हुआ. संदेह के बुनियाद पर नाका टीम ने व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान जमीर सिंह, निवासी पनासा, तहसील ठकराकोट, जिला रियासी के रूप में हुई है.

Police तलाशी में गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) नामक अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ. इसके बाद, Police टीम द्वारा आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रतिबंधित पदार्थ को जब्त कर लिया गया.

इस संबंध में Police स्टेशन कटरा में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के तहत First Information Report संख्या 113/2026 दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है. यह अभियान एसएचओ Police स्टेशन कटरा, इंस्पेक्टर रणजीत सिंह राव के पर्यवेक्षण में तथा एसडीपीओ कटरा डॉ. भीष्म दुबे (जेकेपीएस) और एसपी कटरा श्री कामेश्वर पुरी (जेकेपीएस) की कड़ी निगरानी में चलाया गया.

मामले को लेकर रियासी Police ने नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आम लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में नशा तस्करी या मादक द्रव्यों के सेवन से संबंधित किसी भी जानकारी या गतिविधि की जानकारी होने पर तुरंत Police को संपर्क करें और ‘नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान’ में Police के साथ सहयोग करें.

डीके/डीकेपी